{"_id":"6978f36b616b8171d2067560","slug":"2951-students-participated-in-the-intermediate-practical-exam-balrampur-news-c-99-1-slko1018-141475-2026-01-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल हुए 2951 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: इंटर की प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल हुए 2951 विद्यार्थी
विज्ञापन
बलरामपुर के तुलसीपुर में प्रयोगात्मक परीक्षा देती छात्राएं ।-स्रोत : विभाग
बलरामपुर। यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षा कराई जा रही है। मंगलवार को 20 केंद्रों पर इंटरमीडिएट के विभिन्न विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई गई। प्रयोगात्मक परीक्षा में 2951 विद्यार्थी शामिल हुए। वहीं, 48 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
मंगलवार सुबह 10 बजे से जिले के 20 विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षा शुरू हुई। सादुल्लाहनगर के एजी हाशमी इंटर कॉलेज 252 छात्रों ने जीव विज्ञान, बीपीएस इंटर कॉलेज रेहरा बाजार में 74 छात्रों ने जीव विज्ञान एवं राजकीय इंटर काॅलेज इटईरामपुर में 37 छात्रों ने भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा दी। बेगम हाजी इस्माइल बालिका इंटर काॅलेज सादुल्लाहनगर में 215 छात्राओं ने रसायन विज्ञान एवं 215 छात्राओं ने भौतिक विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा में भाग लिया।
लोकहित इंटर कॉलेज सहियापुर में 48 छात्रों ने रसायन विज्ञान एवं मीरा देवी पटेल मेमोरियल कन्या इंटर कॉलेज बेनीडीह में 58 छात्राओं ने भौतिक विज्ञान एवं 16 छात्राओं ने भूगोल विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा दी। जामिया बैतूल उलूम इंटर कॉलेज धरमपुर में 96 छात्र जीव विज्ञान, ग्रामीण भारत इंटर कॉलेज हाशमी नगर मथुरा में 33 छात्र भूगोल विषय की प्रयोगात्मक परीक्षा में शामिल हुए। इसी तरह अन्य विद्यालयों में नोडल अधिकारी व सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में प्रयोगात्मक परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने तुलसीपुर के अखिलेश्वर तिवारी बालिका इंटर कॉलेज का निरीक्षण कर परीक्षा का जायजा लिया। यहां पर 98 छात्राएं जीव विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा देती मिलींं। इसके बाद उन्होंने बसंतलाल इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। यहां पर 235 परीक्षार्थियों ने रसायन विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा दी।डीआईओएस ने बताया कि मंगलवार को 20 विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षा कराई गई। परीक्षा में पंजीकृत 2988 के सापेक्ष 2951 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। वहीं 48 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है।