{"_id":"6a58f21fecc5fe02f8043635","slug":"29-candidates-received-job-offer-letters-at-the-employment-fair-balrampur-news-c-99-1-brp1003-151713-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: रोजगार मेले में 29 अभ्यर्थियों को मिला नौकरी का ऑफर लेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: रोजगार मेले में 29 अभ्यर्थियों को मिला नौकरी का ऑफर लेटर
Thu, 16 Jul 2026 08:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Thu, 16 Jul 2026 08:30 PM IST
विज्ञापन
फोटो-8-बलरामपुर के सेवा योजना कार्यालय में जानकारी लेती जिला सेवा योजन अधिकारी ।-संवाद
बलरामपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय में बृहस्पतिवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में दो निजी कंपनियों ने प्रतिभाग किया। रोजगार की तलाश में 35 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से अभिलेखों की जांच और साक्षात्कार के बाद 29 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सेवायोजन कार्यालय में रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले में सिस्का इलेक्ट्रिकल एंड मैनेजमेंट इंटरप्राइजेज और ठाकुर पब्लिकेशन कंपनी ने भाग लिया। ठाकुर पब्लिकेशन में सेल्स अधिकारी पद के लिए युवाओं का साक्षात्कार लिया गया।
मेले में पहुंचीं राशिका और सोनम ने बताया कि केवल दो कंपनियों ने ही प्रतिभाग किया है। दोनों कंपनियां उत्पादों की बिक्री से संबंधित कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि यदि बेहतर अवसर मिलता है तो वे आवेदन करेंगी। वहीं, राम प्रसाद और अशोक चौहान ने बताया कि उन्होंने सेल्स अधिकारी पद के लिए आवेदन किया है। कंपनी के प्रतिनिधि ने उन्हें लखनऊ में साक्षात्कार के लिए बुलाया है और एक-दो दिन में फोन से जानकारी देने की बात कही है।
विज्ञापन
जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता ने बताया कि मेले में स्टोर मैनेजर, कंप्यूटर ऑपरेटर, एरिया सुपरवाइजर और ऑफिस कोऑर्डिनेटर पदों के लिए युवाओं ने आवेदन किया। अभिलेखों की जांच के बाद 29 अभ्यर्थियों का अंतिम रूप से चयन किया गया है। कंपनी के एचआर प्रतिनिधियों के माध्यम से साक्षात्कार कराकर अभ्यर्थियों को रोजगार से जोड़ा जाएगा।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। पंजीकरण के बाद युवाओं को मोबाइल नंबर और ई-मेल के माध्यम से रोजगार मेले की जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।