फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   27,848 answer sheets were checked at two centres

Balrampur News: दो केंद्रों पर 27,848 उत्तर पुस्तिकाओं की हुई जांच

Tue, 24 Mar 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 24 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
27,848 answer sheets were checked at two centres
बलरामपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जिले में दो केंद्रों पर किया जा रहा है। मंगलवार को दोनों केंद्रों पर 27,848 कॉपियां जांची गईं। इसमें हाईस्कूल की 18222 और इंटरमीडिएट की 9626 कॉपियों का मूल्यांकन हुआ है। जिले में अबतक 95,915 कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है। दोनों केंद्रों पर 282 परीक्षक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन




जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद ने बताया कि मोहम्मद यूसुफ उस्मानी इंटर कॉलेज में सोमवार को हाईस्कूल की 11653 और इंटरमीडिएट की 4990 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। वहीं एमपीपी इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 6569 और इंटरमीडिएट की 4636 कॉपियां जांची गई हैं। दोनों केंद्रों पर अबतक हाईस्कूल की 56,378 और इंटरमीडिएट की 39,537 कॉपियों सहित कुल 95,915 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। जिले में 86,754 कॉपियों का मूल्यांकन होना अभी बाकी है। एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज में 80 एवं एमपीपी इंटर कॉलेज में 202 परीक्षक अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन




जिला विद्यालय निरीक्षक ने परीक्षकों को मूल्यांकन में पारदर्शिता बरतने का निर्देश दिया है। कहा है कि गणित, विज्ञान अथवा अन्य किसी भी विषय में यदि परीक्षार्थियों ने बाएं पृष्ठ पर भी उत्तर लिखे हों तो उनका भी समुचित मूल्यांकन किया जाए। भाषाई त्रुटि की जांच हिंदी, अंग्रेजी जैसे भाषा के विषय में ही किया जाए। हाईस्कूल में 70 अंकों की लिखित परीक्षा के तहत 20 अंकों की वस्तुनिष्ठ परीक्षा ओएमआर शीट पर हुई है। शेष 50 अंकों की परीक्षा लिखित उत्तर पुस्तिकाओं पर कराई गई है। जांची जा रही उत्तर पुस्तिका में निर्धारित पूर्णांक 50 से अधिक प्राप्तांक किसी भी दशा में न हो। इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि कोई भी प्रश्नोत्तर न तो अमूल्यांकित रहे और न ही किसी प्रश्नोत्तर का गलत मूल्यांकन हो। बताया कि मूल्यांकन में लापरवाही मिली तो कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed