{"_id":"60819afa8ebc3e8d1c768d6d","slug":"2776-polling-parties-ready-for-voting-balrampur-news-lko5752939114","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान के लिए 2776 पोलिंग पार्टियां तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान के लिए 2776 पोलिंग पार्टियां तैयार
विज्ञापन
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए रिजर्व सहित 2776 पोलिंग पार्टियों के लिए बस्ते तैयार करा दिए गए हैं। जिले के 2524 मतदेय स्थलों पर 26 अप्रैल को पंचायत चुनाव होंगे।
मतदान के लिए 25 अप्रैल को पोलिंग पार्टियों को सभी संसाधनों से लैस करके रवाना किया जाएगा। सभी पोलिंग पार्टियों के लिए 17 प्रकार के प्रपत्रों व स्टेशनरी के साथ-साथ तीन-तीन थैले तैयार करा दिए गए हैं। प्रत्येक टोली में पीठासीन सहित चार मतदान कार्मिकों को वोटिंग कराने के लिए शामिल किया गया है।
जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम श्रुति ने गुरुवार को बताया कि पोलिंग पार्टियों को मतदान के लिए दिए जाने वाले बस्ते कलेक्ट्रेट स्थित वेयर हाउस में उप कृषि निदेशक डॉ. प्रभाकर सिंह व डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह की निगरानी में तैयार कराए गए हैं।
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 में जिले के सभी नौ ब्लॉकों में गांव की सरकार चुनने के लिए 26 अप्रैल को वोटिंग कराई जाएगी। मतदान प्रक्रिया पूरी कराने के लिए 25 अप्रैल को पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी।
मतेदय स्थलों के लिए रवानगी से पहले सभी पोलिंग पार्टियों को चुनाव कराने के संबंध में प्रपत्रों को मुहैया कराया जाएगा। इमरजेंसी के लिए 10 प्रतिशत पोलिंग पार्टियां रिजर्व में रखी जाएंगी। कलेक्ट्रेट स्थित वेयर हाउस में पोलिंग पार्टियों को देने वाले बस्ते तैयार करा दिए गए हैं।