फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   27 positives found in Balrampur

बलरामपुर : लापरवाही से बढ़ रहा कोरोना संक्रमण, 27 मिले पॉजिटिव

Tue, 06 Apr 2021 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर Published by: लखनऊ ब्यूरो Updated Tue, 06 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
27 positives found in Balrampur
बलरामपुर। बाहर से आ रहे प्रवासी एवं लोगों की लापरवाही के चलते जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को 27 व्यक्तियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव पाए गए मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिले के तीन रेलवे स्टेशन व एक बस स्टेशन पर नियमित जांच की जा रही है। सोमवार को जिले में 27 व्यक्तियों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
विज्ञापन

पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों में लक्ष्मनपुर बलरामपुर के चार, बलरामपुर ग्रामीण क्षेत्र के तीन, मिर्जापुर, बिजुआ कला पचपेड़वा, उतरौला, पचपेड़वा, पदुमपुर तुलसीपुर, परसिया शिवपुरा, दीनडीह तुलसीपुर, खैरी बलरामपुर, भगवानपुर पचपेड़वा, वजीरगंज तुलसीपुर, बलरामपुर शहर, तुलसीपुर नगर, विजयनगर शिवपुरा, अमरहवा बलरामपुर, धर्मपुर बलरामपुर, धुसाह बलरामपुर, हसनपुर शिवपुरा, पुरैनिया तालाब बलरामपुर, समगरा बलरामपुर, बनघुसरी बलरामपुर में एक-एक लोग शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों के संपर्क की तलाश शुरू कर दी गई है। इन लोगों के संपर्क में आए सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। पॉजिटिव पाए गए लोगों में लक्षण न होने पर उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। जिले में कोरोना पॉजिटिव कुल केस की संख्या 2477 हो गई है। 2289 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। 36 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या 152 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed