{"_id":"63f65319ee0dcc201506b26d","slug":"263-lakh-saplings-will-be-planted-in-a-massive-campaign-balrampur-news-c-13-1-98854-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: वृहद अभियान में रोपे जाएंगे 2.63 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: वृहद अभियान में रोपे जाएंगे 2.63 लाख पौधे
Wed, 22 Feb 2023 11:10 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 22 Feb 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले में हरियाली लाने के लिए उद्यान विभाग ने वृहद पौधारोपण अभियान की तैयारी शुरू कर दी है। इस साल जिले में 2,63,920 औषधीय व फलदार पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। पौधारोपण के लिए राजकीय पौधशाला तिलकपुर में नर्सरी तैयार की जा रही है।
जिला उद्यान अधिकारी पारसनाथ ने बताया कि हरियाली के साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए हर साल जुलाई में वृहद पौधारोपण अभियान चलाया जाता है। इस वर्ष भी जिले में दो लाख 63 हजार 920 पौधे रोपित करने का लक्ष्य मिला है। लक्ष्य के अनुसार राजकीय पौधशाला में उद्यान निरीक्षक की देखरेख में नर्सरी तैयार की जा रही है। इनमें छायादार व फलदार पौधों के साथ ही औषधीय पौधे भी शामिल हैं।
तिलकपुर नर्सरी में अमरूद के 62,500, आंवला के 12500, नींबू के 25,000, सहजन के 62,500, जामुन के 37,500 एवं करौंदा के 1,420 पौधे तैयार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही बरगद, गूलर, आम, अर्जुन, सागौन व शीशम सहित अन्य प्रजाति के 62,500 पौधे भी तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
जिले के सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग व कुआनों जंगल के सिकुड़ते क्षेत्रफल को बढ़ाने के लिए वन विभाग 16 लाख पौधे लगाएगा। जंगल को घना करने के लिए वन विभाग ने विशेष कार्ययोजना तैयार कर ली है। दोनों जंगलों में खाली स्थानों का चयन किया जा रहा है। चयनित स्थानों पर फलदार पौधों की अपेक्षा सागौन व साखू के पौधे अधिक लगाए जाएंगे। डीएफओ डॉ. एम सेम्मारन ने बताया कि दोनों जंगल में काटे गए पेड़ों के स्थान पर पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सोहेलवा वन्यजीव प्रभाग के पास 13 और कुुआनो के पास पांच नर्सरी हैं। इन नर्सरियों में पौधे उगाए जा रहे हैं।