फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   2562 students will appear for madrasa board exam at nine centers

Balrampur News: नौ केंद्रों पर 2562 विद्यार्थी देंगे मदरसा बोर्ड की परीक्षा

Sat, 01 Feb 2025 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
2562 students will appear for madrasa board exam at nine centers
बलरामपुर। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षाएं जिले के नौ केंद्रों पर होंगी। केंद्र तय करने का प्रस्ताव बोर्ड को भेजा जा चुका है। इन केंद्रों पर 2562 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। 17 से 22 फरवरी तक मदरसा बोर्ड की परीक्षाएं पूरी होंगी। परीक्षा कराने की तैयारी विभाग ने शुरू कर दी है। तय होने वाले केंद्रों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था भी रहेगी।
विज्ञापन

मदरसा बोर्ड मुंशी (सेकेंडरी फारसी), मौलवी (सेकेंडरी अरबी) और आलिम (सीनियर सेकेंडरी अरबी/फारसी) परीक्षाओं का आयोजन कर रहा है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य ने बताया कि परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी। हालांकि, शुक्रवार को केवल एक ही पाली में परीक्षा आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुंशी-मौलवी परीक्षाओं में कुल 6 प्रश्नपत्र होंगे, जबकि आलिम परीक्षा में 5 प्रश्नपत्र होंगे। बताया कि परीक्षा केंद्र तय किए जाने की प्रक्रिया जल्द पूरी हो जाएगी। नौ केंद्र तय होने हैं। परीक्षा के दौरान पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके साथ ही मदरसा बोर्ड के अधिकारी लखनऊ से ऑनलाइन निगरानी करेंगे। परीक्षार्थियों के प्रवेशपत्र समय से पहले मदरसा बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड कर दिए जाएंगे। इसकी जानकारी मदरसा संचालकों को दे दी जाएगी, जिससे विद्यार्थियों को समय से प्रवेश पत्र मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed