{"_id":"6058cee08ebc3ec39e72aa31","slug":"255-objected-to-various-seats-against-reservation-balrampur-news-lko5708812178","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण के खिलाफ विभिन्न सीटों पर 255 ने जगाई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण के खिलाफ विभिन्न सीटों पर 255 ने जगाई आपत्ति
विज्ञापन
बलरामपुर। आरक्षण के खिलाफ विभिन्न सीटों पर 255 लोगों ने आपत्ति जताई है। 23 मार्च तक सभी सीटों पर दावे व आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। 24 से 25 मार्च तक विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय में जिले के सभी 9 ब्लॉकों से आरक्षण के खिलाफ प्राप्त होने वाली आपत्तियां संकलित की जाएंगी और डीएम की अध्यक्षता में गठित समिति की तरफ से सभी आपत्तियों का निस्तारण कराया जाएगा। 26 मार्च को आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन करके शासन को सूचना भेजी जाएगी।
डीएम श्रुति ने सोमवार को बताया कि सीडीओ रिया केजरीवाल की निगरानी में शासन स्तर से गठित जिला स्तरीय समिति के माध्यम से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में प्राप्त होने वाली दावे व आपत्तियों का निस्तारण कराया जाएगा। डीपीआरओ नीलेश प्रताप सिंह ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचयात चुनाव के सभी सीटों के आरक्षण सूची का अनंतिम प्रकाशन होने के बाद से अब तक कुल 255 आपत्तियां दर्ज कराई गई है।
ग्राम प्रधान पद पर जिले के सभी 9 ब्लॉकों से 239 आपत्तियां आई है। जिला पंचायत सदस्य सीट पर 11 आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। ब्लॉक प्रमुख पद पर अभी तक केवल एक आपत्ति है। क्षेत्र पंचायत सदस्य सीट पर चार आपत्तियां दर्ज कराई गई है। सभी आपत्तियां डीपीआरओ कार्यालय में संकलित की जा रही हैं।
विज्ञापन
प्राप्त होने वाली सभी दावे व आपत्तियां 23 मार्च की शाम पांच बजे तक ब्लॉक मुख्यालयों, विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय व जिला पंचायत कार्यालय पर लिया जाएगा।
24 से 25 मार्च तक विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय पर दावे व आपत्तियां संकलित कर जिला मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में गठित समिति से परीक्षण व निस्तारण कराकर अंतिम सूची तैयार की जाएगी। 26 मार्च को आरक्षण व आवंटन सूची का अंतिम प्रकाशन करके पंचायती राज निदेशालय को भेजी जाएगी।