फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   2.50 lakh people will do yoga together today

Balrampur News: 2.50 लाख लोग एक साथ आज करेंगे योग

Thu, 20 Jun 2024 10:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 20 Jun 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
2.50 lakh people will do yoga together today
बलरामपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जिलेभर में योगाभ्यास कार्यक्रम की धूम रहेगी। जिले में 2.50 लाख लोग एक साथ योगाभ्यास करेंगे। स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय योग दिवस में प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास अनिल कुमार सागर को शासन ने नोडल अधिकारी नामित किया है। जिला स्तरीय योग कार्यक्रम में डीएम अरविंद सिंह ने सांसद राम शिरोमणि वर्मा, सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, उतरौला विधायक राम प्रताप वर्मा व गैसड़ी विधायक राकेश कुमार यादव को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन

सीडीओ संजीव कुमार मौर्य ने स्पोर्ट्स स्टेडियम में 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 12 विभागों के अधिकारियों को 1100 प्रतिभागियों को शामिल कराने की जिम्मेदारी सौंपी है। स्पोर्टस स्टेडियम में शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, पंचायती राज, कृषि, युवा कल्याण, नगर निकाय, उद्योग व मनरेगा के डीसी को प्रतिभागियों को शामिल कराना है। इसके साथ ही संयुक्त जिला चिकित्सालय, जिला मेमोरियल अस्पताल, जिला महिला अस्पताल के साथ नौ सीएचसी, 24 पीएचसी, सामुदायिक केंद्रों, 793 ग्राम सचिवालयों, नौ ब्लॉक मुख्यालयों, पांच नगर निकायों, सरकारी कार्यालयों व पार्काें में योगाभ्यास के कार्यक्रम कराए गए। साथ ही जिला कारागार में 320 बंदियों, पुलिस लाइन में 435 जवानों, एनसीसी कैंप में 450 कैडेटों, वृद्धाश्रम, बाल आश्रम व नारी संरक्षण गृह सहित अनेकों स्थानों पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक साथ ढाई लाख से अधिक लोगों ने योग करेंगे।
विज्ञापन

------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमित योग से पढ़ाई में मिलती है मदद

बलरामपुर। कौशल विकास मिशन से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रशिक्षक डॉ. अमरजीत ने योगाभ्यास की बारीकियां सिखाई। प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे 68 बच्चों को योग की क्रियाएं सिखाई। कहा कि नियमित योगाभ्यास करने से बच्चों को पढ़ाई में मदद मिलती है। बच्चों को खुले मैदान में सुबह छह बजे से 7.30 बजे तक योगाभ्यास कराया गया। इसमें ताड़ासन, पवनमुक्तासन, वज्रासन, गोमुखासन, व्रकासन, भुजगासन, शवासन जैसे प्राणायाम की विधियां बताई गई। जिला कौशल प्रबंधक पंकज सिंह व जिला कार्यक्रम प्रबंधक सत्यम कुमार शुक्ल ने योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। केंद्र प्रबंधक कृष्ण मोहन चतुर्वेदी, प्रशिक्षिका पूजा यादव, आशा चौधरी, राजू यादव व वेदप्रकाश आदि मौजूद रहे। (संवाद)


--------------------
सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चों ने किया योग

गैसड़ी (बलरामपुर)। गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ गैसड़ी की ओर से सरस्वती शिशु मंदिर में तीन दिवसीय योग जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ गायत्री महामंत्र से किया गया। जनपद प्रभारी व योग आचार्य संदीप जायसवाल ने दूसरे दिन सभी बच्चों को मुक्तासन जैसे सूक्ष्म योगाभ्यास कराया। संदीप जायसवाल ने ताड़ासन, तिर्यक ताड़ासन, कटि चक्रासन व त्रिकोड आसन का अभ्यास कराया। ब्लॉक के प्रभारी दुर्गेश जायसवाल न बौद्धिक योग के बारे में बताया। कार्यक्रम में निरंकार मौर्य, अमन यादव व सत्यम जायसवाल शामिल हुए। (संवाद)
--------------------


स्वस्थ रहने के लिए करें नियमित योग
बलरामपुर। सीएमओ कार्यालय परिसर में बृहस्पतिवार को योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश रस्तोगी ने किया। योग प्रशिक्षक वीरेंद्र विक्रम सिंह ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, प्राणायाम, भ्रामरी, ताणासन, चक्रासन व कपालभांति आदि का अभ्यास कराया। एसीएमओ डॉ. अजय कुमार शुक्ला, डॉ. संताेष कुमार श्रीवास्तव, सीएमएस डॉ. राज कुमार, जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्र, डीपीएम शिवेंद्र मणि त्रिपाठी आदि शामिल हुए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed