{"_id":"67c755158249368706091b3e","slug":"25-thousand-cheated-on-the-pretext-of-helping-in-withdrawing-money-from-atm-balrampur-news-c-99-1-slko1029-121961-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: एटीएम से रूपये निकालने में मदद करने के बहाने 25 हजार ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: एटीएम से रूपये निकालने में मदद करने के बहाने 25 हजार ठगे
Wed, 05 Mar 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 05 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। शहर के भगवतीगंज मोहल्ले में एक एटीएम पर रूपये निकालने में मदद के बहाने 25 हजार की ठगी हुई है। गंगापुर गांव निवासी इंद्रदेव उपाध्याय ने कोतवाली नगर में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
बताया कि वह रूपये निकाल रहे थे, लेकिन एटीएम से रूपये नहीं निकल रहा था। पीछे खड़े एक व्यक्ति ने कहा कि एटीएम दीजिए मैं रूपये निकवा दे रहा हूं। उसने तीन बार में 25 हजार रूपये निकाल लिये। उसे बाद में पता चला कि उसके खाते से रूपये निकाल लिये गये हैं। नगर कोतवाल शैलेष सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपित की तलाश की जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील किया है कि अंजान व्यक्ति को एटीएम न दें और न ही पासवर्ड बताएं।