फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   25 thousand bounty arrested in sheep theft case

Balrampur News: भेड़ चोरी के मामले में 25 हजार का इनामी गिरफ्तार

Thu, 03 Oct 2024 09:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 03 Oct 2024 09:27 PM IST
विज्ञापन
25 thousand bounty arrested in sheep theft case
बलरामपुर। भेड़ चोरी के मामले में 25 हजार रुपये के ईनामी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। श्रावस्ती जिले के इकौना निवासी आरोपी विधायक के विरुद्ध बलरामपुर के अतिरिक्त आसपास के जनपदों में गैंगस्टर, चोरी सहित अन्य गंभीर धाराओं से संबंधित 27 अभियोग पंजीकृत हैं। पुलिस इन मामलों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

एएसपी योगेश कुमार ने बृहस्पतिवार को घटना का खुलासा किया। बताया कि 14/15 अगस्त की रात में महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के ग्राम शिवानगर चयपुरवा भैरवा नहर के पास भेड़ों की चोरी हुई थी। पुलिस ने 10 सितंबर को इस मामले में चार चोरों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में श्रावस्ती जनपद के थाना इकौना के ग्राम खटिकनपुरवा इंस्पेक्टरपुरवा के मजरा दिनामगढ़ निवासी विधायक उर्फ पुनिया का नाम सामने आया था। इस पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने रेलवे क्रॉसिंग के पास से फरार चल रहे विधायक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपी के पास से चोरी की दो भेड़ के साथ ही गोंडा के थाना खरगूपुर व बलरामपुर के ललिया से चारी किए गए आभूषण भी बरामद हुए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed