{"_id":"6a6a40a508ece488c200309a","slug":"25-anganwadi-workers-received-appointment-letters-balrampur-news-c-99-1-slko1019-152402-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: 25 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिले नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: 25 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को मिले नियुक्ति पत्र
Wed, 29 Jul 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो-26-बलरामपुर के विकास भवन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को नियुक्ति पत्र देते सीडीओ।-स्रोत : वि
बलरामपुर। नगर पालिका परिषद उतरौला में स्वीकृत नए आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन की दिशा में बुधवार को 25 नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गुप्ता ने चयनित कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए उनसे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
जिला कार्यक्रम अधिकारी इफ्तखार अहमद ने बताया कि नगर पालिका परिषद उतरौला के अंतर्गत स्वीकृत 40 नए आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 25 पदों पर नियुक्ति की कार्रवाई संपन्न कर अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंप दिए गए हैं। शेष 15 पदों पर चयन प्रक्रिया नियमानुसार जारी है।
उन्होंने कहा कि नए केंद्रों के शुरू होने से क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा संबंधी सेवाएं अधिक प्रभावी ढंग से उपलब्ध हो सकेंगी। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी उतरौला अशोक कुमार चौहान, बाल विकास परियोजना अधिकारी देहात तरुण कुमार वर्मा, कनिष्ठ सहायक वीरेंद्र सिंह चौहान सहित विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।