{"_id":"608ae9e48ebc3ed20342cf51","slug":"2464-counting-personnel-will-get-training-from-today-balrampur-news-lko5762369188","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से 2464 मतगणना कार्मिकों को मिलेगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से 2464 मतगणना कार्मिकों को मिलेगा प्रशिक्षण
विज्ञापन
बलरामपुर। पंचायत चुनाव की मतगणना करने वाले रिजर्व सहित 2462 मतगणना कार्मिकों को 30 मई से दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। 16 मास्टर ट्रेनरों की टीमें कार्मिकों को पंचायत चुनाव के वोटों की गिनती करने का तरीका बताएंगी।
दो दिनों तक एमएलके पीजी कॉलेज और एमपीपी इंटर कॉलेज में मतगणना कार्मिकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। विकास भवन सभागार में गुरुवार को सभी मास्टर ट्रेनरों को प्रोजेक्टर से कार्मिकों को मतगणना कराने के बारे में ट्रेनिंग देने के संबंध में जानकारी दी गई।
विकास भवन सभागार में मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण देते हुए जिला पंचायत सदस्य के आरओ / पीडी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि मतगणना कार्मिकों दो दिवसीय प्रशिक्षण में बताना है कि वोटों की गिनती कैसे कराई जाएगी। जिले के सभी 9 ब्लॉकों पर प्रात: आठ बजे से मतगणना स्थलों पर गिनती शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
सभी कार्मिकों को प्रात: छह बजे अपने मतगणना स्थलों पर पहुंचकर रिपोर्टिंग करनी होगी। जिले के सभी ब्लॉकों के मतगणना स्थलों पर प्रत्येक न्याय पंचायत के लिए दो-दो टेबल लगाई जाएगी। एक टेबल पर प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य और दूसरे टेबुल पर क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य के वोटों की गिनती की जाएगी।
ग्राम पंचायत सदस्यों को एआरओ जीत का प्रमाण पत्र देंगे। प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को संबंधित ब्लॉक के आरओ जीत का प्रमाण पत्र देंगे।
कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत सदस्य के आरओ / पीडी जीतने वाले उम्मीदवारों को जीत का प्रमाण पत्र देंगे। डीसी एनआरएलएम सूबेदार सिंह यादव, जिला कृषि अधिकारी मनजीत कुमार व अपर सांख्यिकी अधिकारी रंजीत कुमार ने मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण देते हुए कहा कि 30 अप्रैल व एक मई को एमएलके पीजी कॉलेज और एमपीपी इंटर कॉलेज में तीन पालियों में मतगणना कार्मिकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इस दौरान पर मास्टर ट्रेनर पंकज कुमार पांडेय, वेद मणि त्रिपाठी, राकेश कुमार ओझा, सत्य प्रकाश पाठक, रामलाल विश्वकर्मा, कृष्ण चंद्र त्रिपाठी, उमेश चंद्र, शैलेंद्र प्रताप सिंह व रिजर्व मास्टर ट्रेनर अरुण कुमार त्रिपाठी, अजय कुमार सोनकर, विजय कुमार यादव, मनोज कुमार सैनी, रीतेश कुमार अवस्थी, अनवर अहमद अंसारी, अरुण कुमार मिश्र व कमाल अहमद मौजूद रहे।