{"_id":"6077263d8ebc3edb53730b6a","slug":"23926-people-received-corona-vaccine-at-the-festival-balrampur-news-lko5742096134","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीका महोत्सव में 23926 लोगों को लगा कोरोना टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीका महोत्सव में 23926 लोगों को लगा कोरोना टीका
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना वैश्विक महामारी के नियंत्रण एवं टीकाकरण की गति को तेज करने के लिए भारत सरकार के निर्देश पर जिले में 11 से 14 अप्रैल तक टीका महोत्सव आयोजित किया गया। चार दिनों तक चले टीका महोत्सव में कुल 23926 व्यक्तियों को कोरोना का टीका लगाया गया।
जिला कोल्ड चेन प्रबंधक श्यामजी मिश्र ने बताया कि टीकाकरण की गति को तेज करने के लिए महात्मा ज्योतिबा फूले की जयंती 11 अप्रैल से डॉ. भीम राव आंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल तक जिले में टीका महोत्सव का आयोजन किया गया। टीका महोत्सव के पहले दिन 9551, दूसरे दिन 8272, तीसरे दिन 4127 एवं अंतिम दिन 14 अप्रैल को 1976 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया है।
उन्होंने यह भी बताया कि एक अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच जिले में 45 वर्ष से अधिक आयु वाले 144000 व्यक्तियों को कोरोना टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया था। इसके सापेक्ष 14 अप्रैल तक 58499 लोगों को टीका लगाकर 41 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया है।