फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   239 small and big bridges to be constructed in Balrampur

बलरामपुर में होगा 239 छोटे-बड़े पुल का निर्माण

Sun, 21 Feb 2021 09:55 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
239 small and big bridges to be constructed in Balrampur
बलरामपुर। जल शक्ति विभाग की तरफ से जिले में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की नहरों पर 150.84 लाख रुपये से 239 पुल व पुलियों का निर्माण एवं जीर्णोद्घार कराया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने वर्चुअल रूप से लखनऊ में शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने 100 दिन के अंदर पुल व पुलियों का निर्माण कार्य पूर्ण कराने का निर्देश अधिकारियों को दिया है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट स्थित एनआईसी सभागार में मुख्यमंत्री द्वारा पुल एवं पुलियों के निर्माण व जीर्णोद्घार महा अभियान का शुभारंभ करते हुए सीधा प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की तरफ से सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के 25050 पुल एवं पुलियों के जीर्णोद्घार व नवनिर्माण का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

अधिशाषी अभियंता चित्तौड़गढ़ बांध निर्माण खंड अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि जिले में इस अभियान के तहत सिंचाई विभाग की नहरों पर 239 पुल व पुलियो का निर्माण व जीर्णोद्घार 150.84 लाख रुपये से किया जाएगा। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार पुल व पुलियों के निर्माण व जीर्णोद्घार का कार्य 100 दिन के अंदर पूर्ण करके जन प्रतिनिधियों द्वारा लोकार्पण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने के लिए एनआईसी सभागार में तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, डीएम श्रुति, एडीएम अरुण कुमार शुक्ल, गैैसड़ी विधायक प्रतिनिधि मोहम्मद अजीज, अधिशाषी अभियंता राप्ती निर्माण खंड तुलसीपुर संतोष कुमार, सहायक अभियंता गोपालदास, अवर अभियंता पवन कुमार, हर्षित उपाध्याय, धीरेंद्र कुमार, पिंकी यादव, संतोष कुमार यादव, सोमनाथ व राहुल कुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed