फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   222 polling parties will leave today

Balrampur News: आज रवाना होंगी 222 पोलिंग पार्टियां

Tue, 02 May 2023 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 02 May 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
222 polling parties will leave today
बलरामपुर। जिले के पांचों नगर निकायों में बृहस्पतिवार को मतदान होना है। मंगलवार की शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया। बुधवार को 222 बूथों के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। हर बूथ पर चार-चार कर्मियों को तैनात किया गया है। हर निकाय में एक-एक सखी बूथ भी बनाया गया है। यहां पर महिला कर्मियों की ही तैनाती की गई है।
विज्ञापन



बलरामपुर नगर पालिका परिषद के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी कलेक्ट्रेट परिसर से होगी। उतरौला तहसील परिसर से उतरौला नगर पालिका परिषद व तुलसीपुर तहसील परिसर से गैसड़ी, पचपेड़वा व तुलसीपुर के लिए बुधवार को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा। मतदान के लिए एक हजार कर्मियों को लगाया जा रहा है। हर मतदान केंद्र पर चार कर्मियों की तैनाती रहेगी। जिलाधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की है।
विज्ञापन







कराई जाएगी वीडियोग्राफी
एडीएम प्रदीप कुमार ने बताया कि जिले में अति संवेदनशील प्लस की सूची में शामिल 10 मतदान केंद्रों की मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। साथ ही हर निकाय में एक-एक पिंक बूथ बनाया जा रहा है, ताकि महिला मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन






अर्धसैनिक बल व पीएसी ने संभाला मोर्चा
एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि निकाय चुनाव में आईटीबीपी की एक कंपनी के साथ ही पीएसी की टुकड़ी लगाई गई है। साथ ही बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जा रहा है। जिले की सीमा पर बैरियर लगाए जा रहे हैं। आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जाएगी। सीमा पर चौकसी भी बढ़ाई गई है। मंगलवार को सिविल पुलिस ने बलरामपुर, उतरौला व तुलसीपुर में अर्धसैनिक बलों के साथ पैदल गश्त किया।




निकाय वार: फैक्ट फाइल

बलरामपुर नगर पालिका परिषद
अध्यक्ष पद के कुल प्रत्याशी-16
वार्ड : 25, सभासद के कुल प्रत्याशी-131
मतदान केंद्र : 32, मतदेय स्थल : 103
पिछले चुनाव में मतदाता : 63957
वर्तमान में मतदाता : 72328





उतरौला नगर पालिका परिषद
अध्यक्ष पद के कुल प्रत्याशी-08
वार्ड: 25, सभासद के कुल प्रत्याशी-97
मतदान केंद्र : 15, मतदेय स्थल : 41
पिछले चुनाव में मतदाता : 25880
वर्तमान में मतदाता : 28610






तुलसीपुर नगर पंचायत
अध्यक्ष पद के कुल प्रत्याशी-18
वार्ड : 15, सभासद के कुल प्रत्याशी-77
मतदान केंद्र : 11, मतदेय स्थल : 29
पिछले चुनाव में मतदाता : 23112
वर्तमान में मतदाता : 27114







पचपेड़वा नगर पंचायत
अध्यक्ष पद के कुल प्रत्याशी-15
वार्ड : 16, सभासद के कुल प्रत्याशी-126
मतदान केंद्र : 13, मतदेय स्थल : 33
पिछले चुनाव में मतदाता : 22057
वर्तमान में मतदाता : 25038






गैसड़ी नगर पंचायत
अध्यक्ष पद के कुल प्रत्याशी-15
वार्ड : 15, सभासद के कुल प्रत्याशी-72
मतदान केंद्र : 08, मतदेय स्थल : 16
वर्तमान में मतदाता : 12886
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed