{"_id":"606dc7258ebc3e8d3456223e","slug":"22-corona-positive-found-in-balrampur-balrampur-news-lko573095160","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलरामपुर में 22 मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलरामपुर में 22 मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
बलरामपुर। लोगों की लापरवाही के कारण जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। बुधवार को आई कोरोना रिपोर्ट में 22 लोग पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव पाए गए मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। सभी लोगों के संपर्कों की तलाश शुरू कर दी गई है। बुधवार को 31 कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव मिलने पर उन्हें कम से कम सात दिन तक घर में रहकर कोविड प्रोटोकाल का पालन करने का सुझाव दिया गया है।
सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिले के रेलवे एवं बस स्टेशन पर नियमित जांच की जा रही है। सोमवार को जिले में 22 व्यक्तियों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों में बलरामपुर से 11, तुलसीपुर से सात, गैसड़ी से दो तथा पचपेड़वा एवं शिवपुरा से एक-एक लोग शामिल है।
पॉजिटिव पाए गए लोगों में लक्षण न होने पर उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरू कर दी गई है। इन लोगों के संपर्क में आए सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। जिले में कोरोना पॉजिटव कुल केस की संख्या 2499 हो गई है। 2320 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। 36 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या 143 है।