{"_id":"6098003a8ebc3e8dbf3cb6e4","slug":"2193-people-voted-for-the-post-of-prime-minister-balrampur-news-lko5774589184","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान पद के लिए 2193 लोगों ने किया मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान पद के लिए 2193 लोगों ने किया मतदान
विज्ञापन
बलरामपुर। स्थानीय ब्लॉक औरहवा ग्राम पंचायत में रविवार को हुए ग्राम प्रधान पद के चुनाव में कुल 2193 मतदाताओं ने अपना मताधिकार का प्रयोग किया। ग्राम पंचायत में कुल 3855 मतदाता है। मतदान पांच बूथों पर कराया गया।
मिली जानकारी के अनुसार औरहवा ग्राम पंचायत की बूथ संख्या 62 पर 833 मतदाताओं में से कुल 536 वोट डाले गए।
इसी तरह बूथ संख्या 63 पर 618 में से 355, बूथ संख्या 64 पर 730 में से 364, बूथ संख्या 65 पर 878 में से 498 तथा बूथ संख्या 66 पर 796 मतदाताओं में से कुल 460 लोगों ने मतदान किया। मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच कराया गया। एडीओ पंचायत पचपेड़वा संजीव कुमार ने बताया कि औरहवा ग्राम पंचायत में करीब 57 प्रतिशत मतदान हुआ है।
मतदान केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। मतदाताओं में भारी उत्साह दिख रहा था। लोग तेज धूप में भी वोट डालने के लिए लाइन में लगे रहे। विदित हो कि इस ग्राम पंचायत में प्रधान पद का चुनाव प्रत्याशी की मौत के कारण स्थगित कर दिया गया था। इस चुनाव की मतगणना आगामी 11 मई को पचपेड़वा ब्लॉक मुख्यालय पर कराई जाएगी। प्रधान पद पर कुल 9 प्रत्याशी मैदान में है। सभी की किस्मत मतपेटियों में कैद हो गई है।