फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   स्मार्ट सिटी के रूप में होगा तुलसीपुर नगर का विकास

स्मार्ट सिटी के रूप में होगा तुलसीपुर नगर का विकास

Sat, 12 Jan 2019 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:14 PM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी के रूप में होगा तुलसीपुर नगर का विकास
स्मार्ट सिटी के रूप में होगा तुलसीपुर नगर का विकास
विज्ञापन


बलरामपुर। जिले में स्वच्छता सर्वेक्षण में दूसरा स्थान पा चुके तुलसीपुर नगर का विकास स्मार्ट सिटी के रूप में किया जाएगा। इंटर कनेक्टेड नाला, डपिंग ग्राउंड, गोशाला व स्मार्ट दुकाने बनवाने के लिए जमीनों का चिह्नांकन किया जा रहा है।

नगर में पेयजल के लिए बिछाए गए पुराने पाइप लाइन को बदलकर नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। रमवापुर के पास लगभग 500 पशुओं के लिए गोशाला का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन


इस गोशाला में पशुओं के लिए चारा आदि का प्रबंध नगर निकाय करेगा। युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए नगर पंचायत क्षेत्र में 58 नई दुकाने बनवाई जाएंगी। बजट का आंकलन कर प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा जिससे नगर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरसात का मौसम आते ही तुलसीपुर नगर में जलभराव की समस्या हो जाती है। नालियां ओवरफ्लो होने के कारण नगरवासियों को काफी परेशानी होती है। सड़कों पर भरे बरसात के पानी लोगों के दुकानों व घरों में घुसने लगते हैं।

नगरवासियों की इन्हीं समस्याओं को देखते हुए नगर में इंटरकनेक्टेड नाले का निर्माण कराया जाएगा। छोटे-छोटे नालों को आपस में कनेक्ट करके बड़े नाले में जोड़ा जाएगा। सीवर लाइन भी बनाए जाने की योजना प्रस्तावित है।

नगरवासियों को वर्तमान समय में पुराने पाइप लाइन से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। पाइप लाइन पुराना होने के कारण कई स्थानों पर टूट जाता है जिसके चलते टूटे पाइप लाइन से दूषित पानी नगरवासियों को मिलने लगता है।

नगरवासियों को शुद्घ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए सभी पुराने पाइपों को बदलकर नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। नगर के जिन स्थानों पर पेयजल के लिए पाइप लाइन अभी तक नहीं बिछाई गई हैं वहां भी पाइप लाइन बिछाकर लोगों को पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।

तुलसीपुर नगर जिले में स्वच्छता सर्वेक्षण में दूसरा स्थान प्राप्त कर चुका हैं। नगर में कूड़ा डंपिंग ग्राउंड न होने से लोगों के घरों से निकलने वाले कूड़े को कई स्थानों पर डंप किया जाता है।

नगर को और स्वच्छ व सुन्दर बनाने तथा कूड़े का निस्तारण करने के लिए शुगर मिल के पीछे रेलवे लाइन के पास तीन बीघे जमीन में डंपिंग ग्राउंड बनाया जाएगा।
नगर के बेेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए दो स्थानों पर स्मार्ट दुकानों का निर्माण कराया जाएगा। नगर पंचायत की भूमि पर एम्बेस्टस शीट से 43 दुकानें तथा कांशीराम कॉलोनी के पास 15 दुकानें बनवाकर युवाओं को उपलब्ध कराया जाएगा।


- तुलसीपुर नगर पंचायत को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जमीन आदि का चिह्नित कराया जा चुका है। स्मार्ट सिटी बनाने के लिए कितना रूपया खर्च होगा इसका भी आंकलन किया जा रहा है। बजट का आंकलन होते ही शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
अनिल कुमार, अधिशासी अधिकारी तुलसीपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed