फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   पंचायत उप चुनाव की जारी की गई अधिसूचना

पंचायत उप चुनाव की जारी की गई अधिसूचना

Fri, 02 Feb 2018 11:49 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
पंचायत उप चुनाव की जारी की गई अधिसूचना
पंचायत उप चुनाव की अधिसूचना जारी
विज्ञापन


बलरामपुर। पंचायत उप चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। 12 फरवरी तक नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि होगी। 24 फरवरी को मतगणना कराकर रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

जिले में तीन क्षेत्र पंचायत, दो ग्राम प्रधान व 30 ग्राम पंचायत सदस्यों का उप चुनाव कराया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम ने आरओ, एआरओ व कार्यपालक मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किया है।
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम राकेश कुमार मिश्र ने शुक्रवार को बताया कि जिले के तीन क्षेत्र पंचायत सदस्य गैसड़ी व गैड़ास बुजुर्ग में दो ग्राम प्रधान गैसड़ी ब्लॉक के ग्राम पंचायत त्रिलोकपुर व श्रीदत्तगंज ब्लॉक के खम्हरिया अलादाद में तथा सदर ब्लॉक में भुसैलवा, हरैया सतघरवा में बसंतपुर, उदईपुर खैरहनिया, कोड़री, कमदा, गुगौली खुर्द, तुरकौलिया, तुलसीपुर ब्लॉक में भगवानपुर रतनपुर, कल्यानपुर में दो, शिवानगर, मुड़िला, पूरेबक्श, देवनगर व परसियाकला, गैसड़ी ब्लॉक में जमधरा, गनवरिया कला में दो, चिवटिहवा, जगदीशपुर, चरनगहिया, बकौलीडालपुर, पचपेड़वा ब्लॉक में नरायनपुर जुडवनिया, श्रीदत्तगंज में संझवल प्रेमनगर व मुजाहनी, गैड़ास बुजुर्ग में परसौना, बड़हरी तथा रेहरा बाजार में पिपरा ग्रिंट, नौवाकोल व दवारी खेरा में ग्राम पंचायत सदस्यों के उप चुनाव कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 फरवरी तक नामांकन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि है। 13 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच, 15 फरवरी को नाम वापसी व प्रतीक चिह्न अलॉट किया जाएगा। 22 फरवरी को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान कराया जाएगा। 24 फरवरी को मतगणना कराकर रिजल्ट घोषित किया जाएगा। डीएम ने निर्वाचन अधिकारी पंचायत पांच फरवरी को अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया है।

आरओ व एआरओ तैनात
-जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम ने पंचायत उप चुनाव में आरओ व एआरओ को तैनात कर दिया है। गैसड़ी ब्लॉक में सुभाष चंद्र को आरओ व जितेंद्र कुमार त्रिपाठी को एआरओ, गैड़ास बुजुर्ग में रामू प्रसाद को आरओ व अजय पाल सिंह को एआरओ, रेहरा बाजार में मनीराम वर्मा का आरओ व मनोज कुमार वर्मा को एआरओ, तुलसीपुर ब्लॉक में रामेंद्र कुशवाहा को आरओ व निर्मल प्रसाद को एआरओ, श्रीदत्तगंज ब्लॉक में सत्येंद्र सिंह को आरओ व राधेश्याम पांडेय को एआरओ, सदर ब्लॉक में गोपीनाथ पाठक को आरओ व अरविंद शर्मा को एआरओ, पचपेड़वा ब्लॉक में कुलदीप नरायण सिंह को आरओ व श्याम बहादुर को एआरओ तथा हरैया सतघरवा ब्लॉक में अब्दुल हकीम को आरओ व संतोष कुमार श्रीवास्तव को एआरओ की जिम्मेदारी सौंपी है।


कार्यपालक मजिस्ट्रेटों की भी हुई तैनाती
-जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंचायत उप चुनाव में कार्यपालक मजिस्ट्रेटों को भी तैनात कर दिया है। गैसड़ी में श्रीश त्रिपाठी, पचपेड़वा में डा. प्रशांत गौतम, तुलसीपुर में ह्रदयशंकर लाल श्रीवास्तव, हरैया सतघरवा में अनिल कुमार, सदर में ओपी कुशवाहा, श्रीदत्तगंज में राम विलाश राम, गैड़ास बुजुर्ग में कृष्ण गोपाल त्रिपाठी व रेहरा बाजार में बाबूराम तिवारी को कार्यपालक मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed