फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   6

6

Mon, 28 Aug 2017 01:04 AM IST
Updated Mon, 28 Aug 2017 01:04 AM IST
विज्ञापन
6
68 करोड़ बजट न मिलने से लटका टू-लेन सड़क निर्माण
विज्ञापन

- सुहाने सफर को तरस रहे उतरौला तहसील के सात लाख लोग
- 101 करोड़ के बजट में अभी मात्र 33 करोड़ रुपये का हुआ भुगतान
- एचडीपीएल कंपनी करा रही है उतरौला-बलरामपुर सड़क का निर्माण
मंगल देव गिरि
बलरामपुर। उतरौला तहसील की सात लाख आबादी सुहाने सफर को तरस रही है। जिला मुख्यालय आने के लिए तहसील के लोगों को गड्ढायुक्त सड़क से सफर करना पड़ रहा है। टू-लेन सड़क का निर्माण कार्य 68 करोड़ रुपये बजट न मिलने से अटका हुआ है। निर्माण कार्य में स्वीकृत लागत 101 करोड़ रुपये के सापेक्ष अभी तक मात्र 33 करोड़ रुपये मिल सका है। सड़क निर्माण करा रही कंपनी एचडीपीएल ने कार्य पूरा कराने से हाथ खड़ा कर दिया है। बजट आवंटन की प्रक्रिया में हीला-हवाली के चलते क्षेत्र के लोगों में आक्रोश बढ़ रहा है। जनपद भ्रमण पर आबकारी मंत्री ने शीघ्र बजट आंवटन का भरोसा दिलाया है।
एक साल पहले स्वीकृत हुआ था बजट
- वर्ष 2015-16 में 28 किलोमीटर उतरौला-बलरामपुर सड़क टू-लेन निर्माण के लिए शासन ने 101 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया था। एचडीपीएल कंपनी को सड़क निर्माण कार्य कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। सड़क निर्माण के लिए शासन ने 33 करोड़ रुपये बजट अवमुक्त किया था। कंपनी ने सड़क निर्माण कार्य शुरु करा दिया था। उतरौला से श्रीदत्तगंज बाजार तक 13 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य पूरा तो हो गया है लेकिन अभी तक सड़क के ऊपर फाइनल लेयर नहीं डाली जा सकी है। श्रीदत्तगंज से बलरामपुर तक 15 किलोमीटर सड़क पर कंपनी की तरफ से फूटी कौड़ी का काम नहीं कराया गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश
उतरौला तहसील के लोगों में सड़क निर्माण कार्य पूरा न होने से भारी आक्रोश व्याप्त है। क्षेत्रवासी लोकतंत्र रक्षक सेनानी चौधरी इरशाद गद्दी, हाजी निसार उस्मानी, फरीद आरजू, कुमेश कुमार, दीपक, रोहित, आनंद, सुधीर कुमार, रामदत्त, मोहन व सुजीत आदि ने आरोप लगाया कि प्रशासन की ढिलाई के चलते सड़क निर्माण कार्य समय से पूरा नहीं हो रहा है। सड़क का निर्माण करा रही कंपनी को पूरा बजट आवंटित नहीं किया गया जिससे कंपनी ने बीच में ही काम रोक दिया है। सड़क निर्माण कार्य पूरा न होने से क्षेत्र की सात लाख आबादी को जिला मुख्यालय पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री ने दिया आश्वासन
बीते दिन जनपद भ्रमण पर आए आबकारी मंत्री जय प्रताप सिंह से लखमा व नंदमहरा आदि गांवों के ग्रामीण कांशीराम, सूर्यप्रकाश, सियाराम व हरिश्चंद्र आदि ने उतरौला-बलरामपुर सड़क निर्माण कार्य ठप होने की शिकायत की। ग्रामीणों के शिकायत पर मंत्री ने पीडब्लूूडी के इंजीनियर से सड़क निर्माण के ठप होने की जानकारी की। मंत्री से इंजीनियर ने बताया कि 68 करोड़ रुपये शासन से बजट आवंटित न होने के चलते कंपनी ने निर्माण कार्य ठप कर दिया है। मंत्री ने क्षेत्र के लोगों को भरोसा दिलाया कि शासन में समस्या उठाकर शीघ्र बजट आंवटन की डिमांड रखेंगे। उधर कंपनी के लोगों का कहना है कि बजट मिलने के बाद कार्य शुरु हो सकेगा।

बजट के लिए कई बार भेजा प्रस्ताव
उतरौला-बलरामपुर सड़क के टू-लेन निर्माण का कार्य कंपनी ने बजट के अभाव में ठप कर दिया है। बजट आंवटन के लिए शासन को कई बार प्रस्ताव भेजा जा चुका है। शासन ने अभी तक स्वीकृत बजट 101 करोड़ रुपये के सापेक्ष कंपनी को मात्र 33 करोड़ रुपये का अवमुक्त किया है। 68 करोड़ रुपये बकाया होने के चलते कंपनी ने निर्माण कार्य रोक दिया है। बजट मिलने के बाद तत्काल सड़क निर्माण कार्य शुरु कराया जाएगा।
हेमराज सिंह,एक्सईएन पीडब्ल्डी निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed