फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   21 samples sent to investigate corona infection

कोरोना संक्रमण की जांच के लिए भेजा गया 21 सैंपल

Fri, 10 Apr 2020 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
21 samples sent to investigate corona infection
बलरामपुर। जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच के लिए शुक्रवार को भी अलग अलग क्वारंटीन सेंटरों से 21 नमूना संग्रहित किए गए हैं। संग्रहीत किए गए सभी नमूनों को जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। अभी तक जिले में कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं पाया गया है। सारे रिपोर्ट निगेटिव मिले हैं।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है।
शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि अभी तक 21 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट आ चुकी है। सभी रिपोर्ट निगेटिव मिली है। गुरुवार को भेजे गए 25 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। शुक्रवार को भी जिले के विभिन्न क्वारंटीन सेंटरों से 21 सैंपल संग्रहीत किए गए है। संग्रहीत किए गए सभी सैंपल को जांच के लिए लखनऊ भेजा गया है। विदेश व देश के अलग-अलग राज्यों से आए लोगों की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन

सभी क्वारंटीन सेंटरों पर विशेष नजर रखी जा रही है। जवाहर नवोदय विद्यालय को भी क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। क्वारंटीन सेंटरों पर रखे गए लोगों को आवश्यक सुविधाएं मुहैया कराई जा रही है। सीएमओ ने क्वारंटीन किए गए लोगों से अपील किया है कि सरकार व स्वास्थ्य विभाग की एडवाइजरी का पालन करें। क्वारंटीन के दौरान बाहर कदापि न निकले। सेवा में लगे स्वास्थ्य कर्मियों का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed