फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   21 more corona positive found in Balrampur

जिले में 21 और मिले कोरोना पॉजिटिव

Mon, 05 Apr 2021 10:43 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
21 more corona positive found in Balrampur
बलरामपुर। बाहर से आ रहे प्रवासियों से जिले में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को बाहर से घर लौटे 21 यात्रियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। पॉजिटिव पाए गए मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। सभी लोगों के संपर्क की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विजय बहादुर सिंह ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जिले के तीन रेलवे स्टेशन व एक बस स्टेशन पर नियमित जांच की जा रही है। सोमवार को बाहर से घर लौटे 21 यात्रियों की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
विज्ञापन

पॉजिटिव पाए गए व्यक्तियों में चैपुरवा तुलसीपुर के पांच, रेहरा बाजार के दो तथा बलरामपुर नगर क्षेत्र के मोहल्ला बलुहा, तुलसीपुर नगर क्षेत्र के नई बाजार, बलरामपुर ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम ज्योनार, बिरतिहवा, रछौड़ा, फत्तेजोत व नौबस्ता, तुलसीपुर ग्रामीण क्षेत्र के नैकिनिया, गैसड़ी ब्लाक के पुरैना व भोजपुर थारू, गैड़ास बुजुर्ग के ग्राम कौथुलिया, रेहरा बाजार ब्लाक के ग्राम मद्दोचोरा, बैरिया व श्रीदत्तगंज ब्लाक के एक-एक व्यक्ति शामिल है। पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों के संपर्क में आए सभी लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा। पॉजिटिव पाए गए लोगों में लक्षण न होने पर उन्हें होम आइसोलेट किया गया है। जिले में कोरोना पॉजिटव कुल केस की संख्या 2450 हो गई है। 2263 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके है। 36 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय सक्रिय मरीजों की संख्या 151 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed