फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   Strict monitoring of activities on Nepal border 21 illegal madrasas identified in Balrampur and 12 closed

मदरसों पर बड़ी कार्रवाई: नेपाल सीमा की गतिविधियों पर कड़ी नजर, इस जिले में 21 अवैध मदरसे चिह्नित; 12 कराए बंद

Tue, 29 Apr 2025 09:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Tue, 29 Apr 2025 09:59 AM IST
सार

नेपाल सीमा की गतिविधियों पर सरकार कड़ी नजर रख रही है। संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर अवैध मदरसों पर भी कार्रवाई शुरू हो गई है। इसी कड़ी में बलरामपुर में 21 अवैध मदरसे चिह्नित किए गए हैं। इनमें से 12 बंद करा दिए गए हैं। 

विज्ञापन
Strict monitoring of activities on Nepal border 21 illegal madrasas identified in Balrampur and 12 closed
बलरामपुर के चौधरीडीह गायडीह के पास ढहाया गया निर्माण। - फोटो : -संवाद

विस्तार

यूपी के बलरामपुर में नेपाल सीमा से सटे संवेदनशील क्षेत्र में अतिक्रमण कर धार्मिक स्थल बनाने और अवैध मदरसों के संचालन पर कार्रवाई तेज हो गई है। सोमवार को तुलसीपुर तहसील क्षेत्र के चौधरीडीह गोरिया गांव में पहाड़ी नाले के पास अवैध कब्जा कर बनाया गया एक धार्मिक स्थल हटाया गया। इसी तरह सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित 21 मदरसों को चिह्नित किया गया है। इनमें 12 को बंद करा दिया गया है।

विज्ञापन


शासन के निर्देश पर डीएम पवन अग्रवाल ने अल्पसंख्यक कल्याण विभाग और तहसील के अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए थे। डीएम ने कहा, पूरी छानबीन करने के बाद कार्रवाई की जा रही है। दो मदरसों को नोटिस देकर संचालकों से जवाब मांगा गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी मदरसों की जांच कर रहे हैं। सदर तहसील क्षेत्र में ही पांच स्थानों पर अवैध निर्माण की बात सामने आई है, जिसकी जांच हो रही है।

विज्ञापन

इन मदरसों पर हुई कार्रवाई 

  • अहले सुन्नत इमदादुल उलूम गौसिया रतनपुर, जरवा 
  • मदरसा सिराजुल उलूम मझगवां 
  • मदरसा अहले सुन्नत लिलबनात रनियापुर 
  • मदरसा अहले सुन्नत रिजविया हिदायतुल इस्लाम टड़वा 
  • अहले सुन्नत तालिमुल कुरान प्रतापपुर 
  • मदरसा अहले सुन्नत गौसुल उलूम रेहरा खुर्द, पचपेड़वा 
  • मदरसा रहमानिया एजुकेशनल सोसाइटी बिजुआ कला 
  • मदरसा फैजेआम बिजुआ कला 
  • मदरसा अनवारुल उलूम बिजुआ खुर्द 
  • मदरसा मोहम्मदी इस्लामी मझगवां खुर्द 
  • सेंट बिलाल पब्लिक स्कूल रन बाइ मदरसा सल्फिया बालापुर 
  • जामी अतुन नाजियाहात मदरसा बिजुआ खुर्द

 

सीमा की गतिविधियों पर है कड़ी नजर 

नेपाल सीमा पर संदिग्ध गतिविधियों की खुफिया एजेंसियों से कई बार गोपनीय रिपोर्ट शासन को मिल चुकी है। हाल ही में धर्मांतरण आदि की बात भी सामने आई। पहले तो ठोस कार्रवाई नहीं हुई, बाद में एटीएस ने उतरौला में जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा पर धर्म परिवर्तन के मामले में कार्रवाई की तब जिले में सतर्कता बढ़ी। अब एक बार फिर सीमावर्ती क्षेत्रों में छानबीन तेज हुई है। प्रशासन की कार्रवाई से पुलिस भी सक्रिय हो गई है।

तैयार की जा रही रिपोर्ट 

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य ने बताया कि शासन के निर्देश पर मदरसों की जांच कर 6 रिपोर्ट तैयार की जा रही है। जिले में अवैध रूप से संचालित अन्य मदरसों की भी जांच होगी। अभी नेपाल सीमा से 10 किलोमीटर के दायरे में संचालित मदरसों की छानबीन कर कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed