{"_id":"6043a4988ebc3ed3075e6f81","slug":"202-objections-came-on-reservation-balrampur-news-lko5682305189","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण पर आईं 202 आपत्तियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण पर आईं 202 आपत्तियां
विज्ञापन
बलरामपुर। पंचायत चुनाव के लिए हुए आरक्षण के खिलाफ शनिवार को कुल 202 आपत्तियां दाखिल की गई है। आठ मार्च तक प्राप्त होने वाली सभी आपत्तियों का निपटारा जिला निर्वाचन अधिकारी/ डीएम श्रुति की अध्यक्षता में होगा। आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद 13 या 14 मार्च को अंतिम सूची जारी की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर डीपीआरओ कार्यालय के साथ-साथ जिले के सभी 9 ब्लॉकों में भी ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व जिला पंचायत सदस्य आदि सीटों पर आरक्षण को लेकर आपत्तियां ली जा रही है। शनिवार को डीपीआरओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार इन सभी पदों पर 202 आपत्तियां दाखिल की गई है।
आठ मार्च की शाम तक आपत्तियां संकलित की जाएंगी। सभी आपत्तियों का निस्तारण डीएम की अध्यक्षता वाली जिला स्तरीय समिति के माध्यम से कराया जाएगा। दावे व आपत्तियों का निस्तारण कराने के बाद 13 अथवा 14 मार्च को सभी सीटों पर होने वाले आरक्षण के संबंध में अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। प्रकाशन के बाद 15 मार्च को फाइनल सूची पंचायती राज निदेशालय के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी।