{"_id":"5c5c7310bdec2273a67c9e96","slug":"201549562640-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी पेंशन को लेकर अफसरों व कर्मियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी पेंशन को लेकर अफसरों व कर्मियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलरामपुर। पुरानी पेंशन को लेकर शिक्षकों, अफसरों व कर्मियों ने गुरुवार को दूसरे दिन भी महाहड़ताल कर प्रदर्शन किया। दफ्तरों में ताला जड़कर दिन भर कामकाज ठप रखा। दफ्तरों में कार्य के लिए आए फरियादी व अन्य मायूस होकर लौट गये। जिला मुख्यालय सहित तीनों तहसीलों व नौ ब्लॉकों में हड़ताल का असर रहा। पेंशन बहाल न होने पर शिक्षक, कर्मचारी, अधिकारी मंच की तरफ से केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई का ऐलान किया गया।
कलेक्ट्रेट परिसर में गुरुवार को महाहड़ताल को संबोधित करते हुए पुरानी पेंशन बहाली मंच के जिलाध्यक्ष ज्ञान सागर पाठक, संयोजक बीएन उपाध्याय व कमरुद्दीन अंसारी आदि ने आरपार की लड़ाई का ऐलान किया। मंच पदाधिकारियों ने चेतावनी दी कि 12 फरवरी तक महाहड़ताल कर विरोध जताया जाएगा। मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा। हड़ताल सभा का संचालन शिव कुमार सोनी व वीरेंद्र पाल ने किया।
विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मोहित देव त्रिपाठी, आलोक पांडेय, श्रीराम जायसवाल, मुकीम खां, मनीष पांडेय, अशोक मिश्र, अरुण शुक्ल सहित भारी संख्या में शिक्षकों, अफसरों व कर्मचारियों ने महाहड़ताल में शामिल होकर कामकाज ठप रखा।
विज्ञापन
प्रदर्शन के बाद सिंचाई विभाग, जल निगम, कृषि, कोषागार, निबंधन, परिवहन सहित सभी विभागों में पहुंचकर ताला जड़ा और कामकाज ठप कराया। कोषागार के अफसरों व कर्मियों ने पुरानी पेंशन बहाली को लेकर दफ्तर के गेट पर प्रदर्शन कर विरोध जताया। धरने में दिनेश यादव, सुनील व मनीष जायसवाल सहित सभी अफसरों व कर्मियों ने शामिल होकर प्रदर्शन किया।
उप निबंधक कार्यालय में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर दिन भर कामकाज ठप रहा। लोग बैरंग लौट गए। जिले के सभी स्कूलों में भी शिक्षण कार्य ठप रहा। शिक्षकों, अफसरों व कर्मियों ने लामबंद होकर कलेक्ट्रेट में पुरानी पेंशन बहाली को लेकर प्रदर्शन किया।
उतरौला व तुलसीपुर तहसील मुख्यालयों पर भी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों, अफसरों व कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। रेहरा बाजार, गैड़ास बुजुर्ग, श्रीदत्तगंज, उतरौला, तुलसीपुर, हरैया सतघरवा, गैसड़ी व पचपेड़वा में भी पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में आंदोलन का दूसरे दिन भी व्यापक असर दिखा।