फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   2000 devotees took prasad at the Prabhunath Dham Bhandara

Balrampur News: प्रभुनाथ धाम के भंडारे में 2000 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

Sun, 07 Jun 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Sun, 07 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
2000 devotees took prasad at the Prabhunath Dham Bhandara
फोटो-11-भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते श्रद्धालु।-स्रोत: आयोजक
तुलसीपुर। नेपाल के बाबा प्रभु नाथ धाम में तुलसीपुर ब्रह्मा बाबा सेवा समिति के 15 दिवसीय विशाल भंडारे के दूसरे दिन करीब 2000 से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में भारतीय व्यंजनों के पारंपरिक स्वाद और सेवा भाव ने न केवल श्रद्धालुओं बल्कि नेपाल के स्थानीय नागरिकों को भी प्रभावित किया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने भारतीय पकवानों की जमकर सराहना करते हुए इसे भारत-नेपाल के सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने वाला प्रयास बताया। पचपेड़वा, गैसड़ी, हरैया, शिवपुरा, बलरामपुर और गोंडा समेत कई क्षेत्रों से प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु धाम पहुंच रहे हैं। भंडारे में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवीण सिंह विक्की, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष अनिल लाठ एवं स्वर्ण समाज अध्यक्ष विकास सोनी ने प्रसाद वितरण किया। तुलसीपुर से पहुंचे अधिवक्ता दिलीप पांडे, चंद्रमणि तिवारी, पंकज जायसवाल और रिंकू जायसवाल सहित कई लोगों ने भी भंडारे में सक्रिय सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed