फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   200 crore to get the development of Tharu tribe and forest dwellers

थारु जनजाति व वनवासियों के विकास को दिलाए 200 करोड़

Fri, 19 Mar 2021 10:07 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 10:07 PM IST
विज्ञापन
200 crore to get the development of Tharu tribe and forest dwellers
बलरामपुर। थारु जनजाति व वन वासियों के विकास के लिए करीब 200 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को चार साल में मंजूरी दिलाई। क्षेत्र में 400 करोड़ की लागत से सड़कों के निर्माण व चौड़ीकरण का काम कराया जा रहा है। 98 करोड़ से पांच प्राकृतिक जलाशयों का सुंदरीकरण कर पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के पांच वन ग्रामों में तीन करोड़ रुपये से सड़कों का निर्माण होगा।
विज्ञापन

क्षेत्र में विकास कार्य कराने का यह दावा सरकार के चार साल पूरा होने पर भाजपा के गैसड़ी विधायक शैलेश कुमार सिंह शैलू ने किया है। उन्होंने बताया कि थारु जनजाति के विकास के लिए 200 करोड़ रुपये की परियोजनाएं गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र में गतिमान हैं। नानाजी देशमुख के इमिलिया कोडर दीनदयाल संस्थान में मिनी स्टेडियम व थारु जनजाति संग्रहालय का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन

थारु बाहुल्य गांवों में बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में लोगों के लिए सुविधाएं बेहतर की गई हैं। गैसड़ी विधानसभा क्षेत्र के 40 गांवों में शुद्ध पेयजल के लिए 72 करोड़ रुपये की लागत से पानी की टंकियों का निर्माण और घर-घर पाइप लाइन बिछाने का कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलोहा बनकसिया गांव में 50 करोड़ से राजकीय महाविद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। तुलसीपुर, पचपेड़वा व परसा पलईडीह में विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कराया गया है। 25 करोड़ रुपये से तटबंध बनवाए गए हैं। मदरहवा गांव में चार करोड़ से अस्पताल बनवाया जा रहा है। थारु जनजाति की कुलदेवी रहिया देवी मंदिर का सुंदरीकरण 49 लाख रुपये से कराया जा रहा है।
क्षेत्र में नई सड़कों का निर्माण व चौड़ीकरण का कार्य 400 करोड़ रुपये से कराया जा रहा है। क्षेत्र के 21 लोगों को इलाज, 15 लोगों को किसान दुर्घटना बीमा और 25 लोगों को आपदा दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाया गया है। क्षेत्र में 10 नलकूप और 300 छोटे-बड़े हैंडपंप लगवाए गए हैं।
98 करोड़ से चित्तौड़गढ़, बघेलखंड, भगवानपुर, कोहरगड्डी व मजगवां प्राकृतिक जलाशयों का सुंदरीकरण कर यहां पर्यटन का विकास कराया जाएगा। थारु जनजाति बाहुल्य गांवों में नेडा की मदद से सोलर लाइटें स्थापित कराई गई हैं।
भ्रष्टाचार का बोलबाला
विगत चार सालों में क्षेत्र का कोई विकास नहीं हुआ है। मेरे कराए हुए कार्यों का पत्थर बदलकर वाहवाही लूटी जा रही है। भ्रष्टाचार व लूट-खसोट का बोलबाला रहा। जनता का कोई कल्याण नहीं हुआ है। क्षेत्र में विकास नहीं केवल विनाश का काम हुआ है। -डॉ. एसपी यादव पूर्व मंत्री व रनर प्रत्याशी
क्षेत्र में कराए गए विकास कार्य
थारु बाहुल्य इलाकों के साथ-साथ विधायक ने क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली व पानी की बेहतर व्यवस्था के लिए तमाम विकास कार्य कराए हैं। लोगों के जीवन स्तर में सुधार के लिए विधायक सदैव तत्पर रहते हैं। विधायक ने क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कराया है। -छोटकऊ यादव

लोगों को मिल रहा लाभ
क्षेत्र के लोगों को सरकारी योजनाओं का भरपूर लाभ दिलाया जा रहा है। मूलभूत सुविधाओं में काफी सुधार हुआ है। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विधायक संवेदनशील रहते हैं। क्षेत्र के लोग विधायक के कार्य व्यवहार से पूरी तरह से संतुष्ट हैं। -रामदीन वर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed