फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   20 employees will keep an eye on 67 examination centers with eight computers

Balrampur News: आठ कंप्यूटर से 20 कर्मी 67 परीक्षा केंद्रों पर रखेंगे नजर

Wed, 12 Feb 2025 10:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
20 employees will keep an eye on 67 examination centers with eight computers
बलरामपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की 24 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा की तैयारी पूरी हो गई हैं। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने तैयारी कर ली है। 08 कंप्यूटर के जरिये परीक्षा केंद्रों और विद्यार्थियों की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए कंट्रोल रूम में 20 कर्मियों की ड्यूटी तय कर दी गई है।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों की जनपद मुख्यालय पर बने कंट्रोल रूम के साथ यूपी बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर व लखनऊ से भी कंट्रोल रूम जुड़ेंगे। परीक्षा के लिए बनाए गए 67 केंद्रों पर तीनों स्तर से सीधी निगरानी रहेगी। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा के दौरान कक्षों की निगरानी के साथ ही प्रश्नपत्रों के रखने के लिए केंद्रों पर बने स्ट्रांग रूम पर भी नजर रहेगी। इसके लिए सीसीटीवी कैमरों को सक्रिय किया जा चुका है। केंद्रों पर परीक्षा के लिए आईं काॅपियां केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं। सतर्कता के लिए पुलिस की निगरानी भी लगाई गई है। डीआईओएस मृदुला आनंद ने बताया कि हर केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। इसके साथ ही एमपीपी इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिया गया है। अभी से ही केंद्रों की निगरानी शुरु कर दी गई है। बताया कि केंद्रों पर किसी भी गतिविधि की जानकारी उच्चाधिकारियों को तत्काल मिले, इसके लिए बोर्ड के कंट्रोल रूम से केंद्रों को लिंक कर दिया गया है।
विज्ञापन

पांच परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र में दाेष, सुधार के लिए बाेर्ड को भेजा
यूपी बोर्ड परीक्षा के चार परीक्षा केंद्रों से जुड़े पांच परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र में अशुद्धियां मिली हैं। केंद्रों की ओर से इसकी रिपोर्ट डीआईआएस को दी गई है। 12 फरवरी तक यह रिपोर्ट सभी केंद्रों को देनी थी। डीआईओएस ने बताया कि सुधार के लिए बोर्ड को पूरा ब्योरा भेज दिया गया है। इसके साथ ही सभी केंद्र व्यवस्थापकों और इंटर कॉलेजों से एक प्रमाणपत्र मांगा गया है अब किसी परीक्षार्थी के प्रवेश पत्र में कोई भी सुधार नहीं होना है। 15 फरवरी तक यह रिपोर्ट लेकर बोर्ड को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed