फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   2.77 crore outstanding payment of paddy stuck

धान का 2.77 करोड़ बकाया भुगतान फंसा

Mon, 02 Mar 2020 10:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
2.77 crore outstanding payment of paddy stuck
बलरामपुर। चालू वित्त वर्ष में तीन क्रय एजेंसियों की तरफ से जिले में 109 प्रतिशत धान की खरीदारी की गई है। जिले के 1778 किसानों ने क्रय एजेंसियों पर धान की बिक्री की है। एक क्रय एजेंसी की तरफ से 727 किसानों के बकाया धान का 2.77 करोड़ रुपये का भुगतान फंसा दिया है। एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने क्रय एजेंसी को किसानों के बकाया धान मूल्य का तत्काल भुगतान करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ नरेंद्र कुमार तिवारी ने सोमवार को बताया कि खरीफ क्रय वर्ष 2019-20 में 1835 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान की खरीदारी 29 फरवरी तक की गई। खाद्य विभाग, पीसीएफ व यूपीएसएस को जिले में एक नवंबर से 29 फरवरी तक 10700 एमटी धान खरीद का लक्ष्य शासन स्तर से दिया गया था। पीसीएफ ने 618 किसानों से निर्धारित समय में 2500 एमटी की तुलना में छह केंद्रों पर 3458.04 एमटी 138.32 प्रतिशत धान की खरीद करके सभी को आरटीजीएस के माध्यम से बैंक खातों में भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन

यूपीएसएस ने छह केंद्रों पर निर्धारित समय में चार हजार एमटी की तुलना में 74.35 प्रतिशत के साथ 433 किसानों से 2973.944 एमटी धान की खरीदारी की और सभी किसानों को भुगतान कर दिया है। पीसीएफ ने 11 क्रय केंद्रों पर 124.45 प्रतिशत के साथ 727 किसानों से 4200 एमटी की तुलना में 5226.987 एमटी धान खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीएफ ने अभी तक 277.15 लाख रुपये का भुगतान नहीं किया है। विभागीय अफसरों को तत्काल भुगतान करने का निर्देश दिया गया है। भुगतान में हीलाहवाली बरतने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed