{"_id":"613a40f98ebc3e074916a787","slug":"2-57-lakh-children-did-not-get-bags-dresses-and-shoes-and-socks-balrampur-news-lko594815779","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.57 लाख बच्चों को नहीं मिले बैग, ड्रेस व जूते-मोजे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.57 लाख बच्चों को नहीं मिले बैग, ड्रेस व जूते-मोजे
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट स्कूलों के 2.57 लाख नौनिहालों को नए यूनीफार्म, बैग व जूते-मोजे नसीब नहीं हुए। बिना यूनीफार्म, बैग व जूते-मोजे के बच्चे स्कूल जा रहे हैं। सभी नौनिहालों को नई किताबें भी नहीं मिल सकी हैं। कोरोना महामारी के चलते देर से शिक्षा सत्र शुरू होने का बहाना बनाया जा रहा है।
गौरतलब है कि जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के अधीन 1161 प्राथमिक, 260 उच्च प्राथमिक और 390 कंपोजिट स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। शिक्षा सत्र 2021-22 में प्राथमिक में एक लाख 40 हजार 961, उच्च प्राथमिक में 23567 और कंपोजिट स्कूलों में 92177 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं।
शासन स्तर से हर साल सभी छात्र-छात्राओं को निशुल्क ड्रेस, बैग, जूते-मोजे, स्वेटर व पाठ्य-पुस्तकें मुहैया कराई जाती हैं। कोरोना महामारी के चलते मौजूदा शिक्षा में ऑनलाइन कक्षाएं चलाई गईं।
विज्ञापन
शासन ने 24 अगस्त को कक्षा छह से आठ व पहली सितंबर से कक्षा एक से पांच तक के स्कूलों में ऑफलाइन पढ़ाई शुरू करा दी। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी स्कूलों में पठन-पाठन शुरू कर दिया गया है।
अभिभावक राजाराम, महेश, सुरेश, दीनानाथ, कल्लू, शफीक, रामअवध, सुमेर, अर्जुन व मुन्ना लाल आदि ने बताया कि उनके बच्चों को अभी तक स्कूलों की तरफ से यूनीफार्म, बैग व जूते-मोजे नहीं दिए गए हैं।
अभी तक स्कूलों में सभी छात्र-छात्राओं के लिए पाठ्य-पुस्तकों का भी पूरी तरह वितरण नहीं किया जा सका है। स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाएं शुरू होने के एक सप्ताह बाद भी छात्र-छात्राओं को यूनीफार्म, बैग, जूते-मोजे व पाठ्य-पुस्तकें नहीं मिल सकीं है।
अभिभावकों ने शासन-प्रशासन से बेसिक शिक्षा स्कूलों के सभी छात्र-छात्राओं को तत्काल यूनीफार्म, बैग, जूते-मोजे व पाठ्य-पुस्तकों का वितरण कराने की मांग की है।
जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता निरंकार पांडेय ने बताया कि जिले के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट स्कूलों में छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य-पुस्तकें वितरित कराई जा रही हैं। छात्र-छात्राओं के लिए शासन स्तर से अभी तक यूनीफार्म, बैग व जूते-मोजे नहीं उपलब्ध कराए गए हैं।
बीएसए डॉ. रामचंद्र ने बताया कि जिले के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट स्कूलों के छात्र-छात्राओं को समय से पाठ्य-पुस्तकों का वितरण कराने का निर्देश सभी 10 बीईओ व प्रधानाध्यापकों को दिया गया है।
पाठ्य-पुस्तकों के वितरण में हीलाहवाली बरतने वाले बीईओ व प्रधानाध्यापकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। यूनीफार्म, बैग व जूते-मोजे के लिए शासन से लगातार पत्राचार किया जा रहा है। यूनीफार्म, बैग व जूते-मोजे शासन से मिलने के बाद तत्काल सभी छात्र-छात्राओं को वितरित करा दिया जाएगा।