{"_id":"640f68fea797a9262902781b","slug":"190-couples-tied-the-knot-after-taking-seven-rounds-balrampur-news-c-13-1-126482-2023-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंधे 190 जोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: सात फेरे लेकर विवाह बंधन में बंधे 190 जोड़े
Mon, 13 Mar 2023 11:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
Updated Mon, 13 Mar 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
बलरामपुर के सदर ब्लॉक में आयोजित सामूहिक विवाह में मौजूद नव विवाहित जोड़े।
बलरामपुर। सदर व गैसड़ी ब्लॉक परिसर में सोमवार को सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 190 जोड़ों ने एक-दूसरे के संग पवित्र फेरे लेकर जीवन भर साथ रहने की कसमें खाईं। विवाह करने वालीं बेटियों के खाते में निर्धारित धनराशि भेजने के साथ ही घर गृहस्थी का सामान भी दिया गया।
बलरामपुर ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी एमपी सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना समाज के लिए वरदान साबित हो रही है। गरीब परिवारों से जुड़ी बेटियों की शादी को लेकर उनके माता-पिता काफी चिंतित रहते थे। लेकिन इस योजना ने ऐसे अभिभावकों की चिंता को पूरी तरह दूर कर दिया। बीएसए कल्पना देवी ने कहा कि गरीब परिवारों की बेटियों के हाथ अब आसानी से पीले हो रहे हैं।
बलरामपुर ब्लॉक में आयोजित सामूहिक विवाह में सदर ब्लॉक के 14, श्रीदत्तगंज के 12, उतरौला के 16, गैड़ास बुजुर्ग के 14, रेहरा बाजार के 39, हरैया सतघरवा के 11 और गैसड़ी ब्लॉक में आयोजित सामूहिक विवाह में पचपेड़वा के 18, गैसड़ी के 43, तुलसीपुर के 21 एवं नगर पंचायत के दो जोड़े एक-दूसरे के साथ सात फेरे लेकर विवाह के पवित्र बंधन में बंधे।
विज्ञापन
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुए वैवाहिक कार्यक्रम के बाद नव दंपतियों ने मौजूद अतिथियों से आशीर्वाद प्राप्त किया। सभी दंपतियों के खाते में योजना के तहत मिलने वाली धनराशि भेजी गई। साथ ही बेटियों को गृहस्थी चलाने के लिए सामान भी दिए गए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि गोविंद सोनकर, बीडीओ सदर सागर सिंह, अनूप सिंह, वीरेंद्र कुमार मिश्र, संजय कुमार श्रीवास्तव, राकेश चौधरी एवं प्रधान संघ के अध्यक्ष शांतिभूषण शुक्ल सहित तमाम लोग मौजूद रहे।