Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   19 thousand voters will decide the fate of 98 claimants

19 हजार वोटर 98 दावेदारों के किस्मत का करेंगे फैसला

Fri, 11 Jun 2021 09:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
19 thousand voters will decide the fate of 98 claimants
बलरामपुर। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में 12 जून को 19,067 वोटर 98 दावेदारों के किस्मत का फैसला करेंगे। शुक्रवार शाम को पोलिंग पार्टियां मतदान कराने के लिए पहुंच गई।
विज्ञापन

12 जून को सुबह बजे से सायं छह बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान के बाद सभी मतपेटियों को ब्लॉक मुख्यालयों के स्ट्रांग रूम में कड़ी सुुरक्षा में जमा होंगी और 14 जून को मतगणना कराकर विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति ने शुक्रवार को बताया कि जिले के सात ब्लॉकों से त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव 2021 में एक ग्राम प्रधान, एक क्षेत्र पंचायत सदस्य व 96 ग्राम पंचायत सदस्यों के सीटों पर मतदान कराने के लिए पोलिंग पार्टियों को पहुंचा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह सात बजे से सायं छह बजे तक सभी पोलिंग पार्टियां मतदान कराएंगी। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि सदर ब्लॉक में लुचुईया गांव के मतदेय स्थल अजबनगर उत्तरी में वार्ड संख्या एक से आठ तक 1172 और दक्षिणी में वार्ड संख्या 9 से लेकर 15 तक के 1028 वोटर ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव करेंगे।
सेखुईकला में वार्ड संख्या दो से आठ तक के 1351 वोटर, वार्ड संख्या 9 से 15 तक 1395 वोटर और सेमरहना में वार्ड संख्या 1, 2, 3, 9, 11 व 12 के 760 वोटर ग्राम पंचायत सदस्य का चुनाव करेंगे।
तुलसीपुर ब्लॉक के ओड़ाझार ग्राम पंचायत में 1327 मतदाता सात दावेदारों के भाग्य का फैसला करेंगे। पचपेड़वा ब्लॉक में बंजरिया के वार्ड संख्या दो से पांच तक के 472, मध्यनगर में वार्ड संख्या सात व 12 के 367, तिलकहना में वार्ड संख्या 12 के 126, हरैयाचंदरसी में वार्ड संख्या तीन व पांच के 298 वोटर ग्राम पंचायत सदस्य चुनेंगे।
उतरौला ब्लॉक के पनवापुर में वार्ड संख्या चार के 154 वोटर अपना ग्राम पंचायत सदस्य चुनेंगे। श्रीदत्तगंज ब्लॉक के मझारी बाछिल के वार्ड संख्या एक से 9 तक के 1227, गिद्धौर के वार्ड संख्या दो व छह के 324 और नंदमहरा के वार्ड संख्या 1, 4, 5 के 335 वोटर ग्राम पंचायत सदस्य सीट के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

गैड़ास बुजुर्ग ब्लॉक में पकड़ी भुआल के वार्ड संख्या दो के 161 वोटर ग्राम पंचायत सदस्य सीट पर अपना जनप्रतिनिधि चुनेंगे। मतदान के डीएम ने सभी पोलिंग पार्टियों को संबंधित ब्लॉक के मुख्यालयों पर बने स्ट्रांग रूम में मतपेटियों को जमा कराने का निर्देश दिया है। 14 जून को कड़ी सुरक्षा के बीच काउंटिंग कराकर विजयी उम्मीदवारों को जीत का प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed