फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   19 farmers burnt stubble in 13 days, fined

Balrampur News: 13 दिनों में 19 किसानों ने जलाई पराली, लगा जुर्माना

Thu, 16 Nov 2023 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 16 Nov 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
19 farmers burnt stubble in 13 days, fined
बलरामपुर। फसल अवशेष (पराली) प्रबंधन के सुरक्षित निस्तारण के प्रचार-प्रसार के बाद भी खेतों में पराली जलाने की घटना थमने का नाम नहीं ले रही हैं। खेतों में फसल के अवशेष जलाने वाले 19 किसानों को नोटिस भेजकर कृषि विभाग ने अब तक 49500 रुपये जुर्माना ठोक कर इसमें से 15 हजार रुपये की राशि वसूलने की कार्रवाई भी की गई है। इसके साथ ही पराली प्रबंधन के तहत 20 मीट्रिक टन पराली गोवंशों के लिए गौशालाओं में भी पहुंचाया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय हरित अधिकरण की तरफ से खेतों में फसल अवशेष जलाना दंडनीय अपराध घोषित किया गया है। इसी के तहत जिले में पराली प्रबंधन के प्रति जागरूकता लाने के लिए बृहद स्तर पर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। जिला प्रशासन की तरफ से पराली प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता वाहन भी संचालित किया जा रहा है। वाहन जिले की 793 ग्राम पंचायतों का भ्रमण करके लोगों को फसल अवशेष प्रबंधन के प्रति जागरूक रही है। इतना प्रचार-प्रसार होने के बावजूद भी किसान खेतों में पराली जला रहे हैं।
विज्ञापन

बीती 13 नवंबर तक जिले में पराली जलाने के मामले में चिह्नित हुए 19 किसानों पर 49,500 रुपये जुर्माना भी ठोका जा चुका है। इसमें से अब तक 15 हजार रुपये की वसूला भी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेत में फसल अवशेष (पराली) जलाने से मित्र कीट नष्ट हो जाते हैं। इससे फसल उत्पादन पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ने से पैदावार भी कम होती है। किसान पराली को खेत में जलाने के बजाय बायो डी-कंपोजर की मदद से उसे खेत में ही सड़ाकर खाद के रूप में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।


जिला कृषि अधिकारी आरपी राना ने बताया कि खेत में पराली जलाने वाले किसानों को लेखपाल व पंचायत सचिव द्वारा चिन्हित किया जाता है। दो एकड़ से कम क्षेत्रफल में पराली जलाने पर 2500 रुपये, दो से पांच एकत्र क्षेत्रफल में पराली जलाने पर पांच हजार रुपये तथा पांच एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में पराली जलाने पर 15 हजार रुपये के जुर्माने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed