{"_id":"5f2c2d468ebc3e3d1f2a7314","slug":"19-corona-positives-found-in-district-including-bank-personnel-balrampur-news-lko533954410","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक कर्मी सहित जिले में मिले 19 कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक कर्मी सहित जिले में मिले 19 कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में तेजी से बढ़ रहा है। गुरुवार को आई रिपोर्ट में एक बैंक कर्मी सहित जिले से 19 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव पाए गए लोगों को इलाज के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय स्थित लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की कुल संख्या 357 व एक्टिव केस की संख्या 144 हो गई है।
सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने बताया कि गुरुवार को आई कोरोना रिपोर्ट में जिले से 19 लोग पॉजिटिव पाए गए है। पॉजिटिव पाए गए लोगों में एक बैंक कर्मी शामिल है। इसके साथ नई बाजार सब्जी मंडी तुलसीपुर से दो तथा बलरामपुर ब्लॉक के कोयलरा, बलहवा, सुल्तानजोत, बलरामपुर ग्रामीण, अड़ार पाकड़, फुलवरिया बाईपास, बलरामपुर के मोहल्ला नौशहरा, टेढ़ी बाजार व सिविल लाइन, तुलसीपुर नगर के नई बाजार चौक, पुरानी बाजार, तुलसीपुर ग्रामीण के चौहत्तरकला, उतरौला के रफीनगर तथा पचपेड़वा के नई बाजार से एक-एक व्यक्तियों सहित कुल 19 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है।
पॉजिटिव पाए गए सभी लोगों को इलाज के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय घुघूलपुर स्थित लेवल-1 कोविड केयर सेंटर में शिफ्ट किया गया है। सभी लोगों के कांटेक्ट की तलाश शुरु कर दी गई है। पॉजिटिव पाए गए लोगों के संपर्क में आए सभी व्यक्तियों का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
23 कोरोना मरीज हुए स्वस्थ, भेजे गए घर
लेवल-1 हॉस्पिटल बलरामपुर में भर्ती 23 कोरोना मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है। सीएमओ डॉ. घनश्याम सिंह ने गुरुवार को बताया कि स्वस्थ होने वाले सभी मरीजों को सुरक्षा किट देकर घर भेज दिया गया है। सभी मरीजों को कम से कम 14 दिन तक होम क्वारंटीन रहने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 357 हो गई है। 204 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है। 9 मरीजों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 144 है।