{"_id":"608300368ebc3e8dc0715d8d","slug":"189-polling-personnel-corona-positive-balrampur-news-lko5754499192","type":"story","status":"publish","title_hn":"189 मतदान कार्मिक कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
189 मतदान कार्मिक कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
बलरामपुर। कोरोना महामारी प्रशासन के लिए चुनौती बन गई है। आम जनमानस से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराने के साथ प्रशासन को पंचायत चुनाव भी कराना है।
पंचायत चुनाव में ड्यूटी करने वाले 189 मतदान कर्मिकों की रिपोर्ट दो दिनों की जांच में पॉजिटिव पाई गई है। हालांकि चुनाव कराने के लिए प्रशासन के पास पर्याप्त संख्या में कर्मचारी हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम श्रुति ने शुक्रवार को बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 26 अप्रैल को मतदान कराने के लिए कार्मिकों की पर्याप्त संख्या है। सीडीओ रिया केजरीवाल ने मतदान के दिन ड्यूटी न करने वाले कार्मिकों के प्रार्थना पत्र पर उन्हें जांच कराने के लिए दो दिन का मौका दिया था।
संयुक्त जिला चिकित्सालय में 21 व 22 अप्रैल की जांच में 189 मतदान कार्मिकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव बताई गई है। हालांकि इससे पंचायत चुनाव की ड्यूटी पर असर नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
पहले ही 15 हजार मतदान कार्मिकों को प्रशिक्षण देकर चुनाव कराने के लिए तैयार किया गया है। चुनाव के दिन करीब 12500 कार्मिकों की जरूरत पड़ेगी जो प्रशासन के पास उपलब्ध हैं। श्रावस्ती से तृतीय मतदान कार्मिक के रूप में 731 कर्मचारी बुलाए गए हैं।