फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   उद्योग को बढ़ावा देने वाला हो हमारा सांसद

उद्योग को बढ़ावा देने वाला हो हमारा सांसद

Wed, 17 Apr 2019 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
उद्योग को बढ़ावा देने वाला हो हमारा सांसद
बलरामपुर। अमर उजाला की अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स मुहिम के तहत बुधवार को नगर के औद्योगिक क्षेत्र में उद्यमियों के बीच संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हमारा सांसद कैसा हो विषय पर उद्यमियों ने चर्चा करते हुए बेबाकी से अपनी राय रखी। उद्यमियों ने कहा कि हमे ऐसा सांसद चाहिए जो उद्योग को बढ़ावा देने के लिए कार्य करे। उद्यमियों की समस्याओं का निराकरण कराने में सक्षम हो।
विज्ञापन



जनप्रतिनिधि ईमानदार एवं अच्छी छवि वाला होना चाहिए। सबके सुख-दुख में निरंतर भागीदार बनने वाले प्रत्याशी को तरजीह दी जाएगी। जाति-धर्म के नाम पर समाज को तोड़ने वालों का विरोध किया जाएगा। अपराधी एवं भ्रष्ट छवि वाले दागदार नेताओं को जनता नकार देगी। उद्यमियों ने जिले में आवागमन सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले प्रत्याशी को प्राथमिकता देने की बात कही।
विज्ञापन



सच्चा व ईमानदार हो जनप्रतिनिधि
जनप्रतिनिधि को झूठ नहीं बोलना चाहिए। झूठे वायदों के बल पर चुनाव जीतने वालों का विरोध किया जाएगा। जाति-धर्म व संप्रदाय के नाम पर राजनीति करने वालों को जनता नकार देगी। सच्चे व ईमानदार व्यक्ति को ही नेता चुना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उमेश चन्द्र


समाजसेवा की हो भावना
जन प्रतिनिधि में समाजसेवा की भावना होनी चाहिए। आपदा के समय में लोगों की सहायता करने वाला व्यक्ति ही नेता बन सकता है। जनता के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने वाले को सांसद चुना जाएगा।
- कुंवर सुमेर सिंह


जनसमस्याओं का कराए निराकरण
जनप्रतिनिधि जनता के बीच का होना चाहिए। जन समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाने वालों को तरजीह दी जाएगी। क्षेत्र के विकास के साथ-साथ सफाई व्यवस्था सुदृढ़ करने वाले को हम अपना नेता चुनेंगे।
- विवेक अग्रवाल


न्याय व्यवस्था में लाए पारदर्शिता
न्याय व्यवस्था में पारदर्शिता होनी चाहिए। न्यायालय में उद्यमियों से संबंधित मुकदमों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। हम लोग ऐसे प्रत्याशी को प्राथमिकता देंगे जो उद्यमियों की समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाए।
- सुशील कुमार गोयल


देश व समाज के प्रति हो ईमानदार
जनप्रतिनिधि को देश, समाज व क्षेत्र के प्रति ईमानदार होना चाहिए। नेता ऐसा हो जो समाज के प्रति नैतिक जिम्मेदारी निभाए। शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान देने वालों को हम अपना जनप्रतिनिधि चुनेंगे।
- सुरेन्द शर्मा


सर्वसुलभ व मिलनसार हो सांसद
जनप्रतिनिधि को सर्वसुलभ व मिलनसार होना चाहिए। हम लोग ऐसे प्रत्याशी को नेता चुनेंगे जो लघु व मध्यम उद्योगों को डूबने से बचाने का प्रयास करे। सरकारी नियमों को सरल बनाने के लिए आवाज बुलंद करे।
- प्रीतम सिंधी


औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को करे दूर
बुनियादी सुविधाओं के अभाव में औद्योगिक क्षेत्र के लोग परेशान हैं। इस बार के चुनाव में ऐसे प्रत्याशी को प्राथमिकता दी जाएगी जो औद्योगिक क्षेत्र में पानी, बिजली एवं सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने का वायदा करे।
- पवन कुमार अग्रवाल


उद्योग बंधुओं की समस्याओं का कराए निराकरण
बैंकों की उदासीनता व लापरवाही के चलते उद्योग डूबते जा रहे हैं। समय से ऋण न मिलने के कारण उद्यमियों को असुविधा झेलनी पड़ती है। हम लोग ऐसे प्रत्याशी को नेता चुनेंगे जो बैंकों की मनमानी पर रोक लगाने का भरोसा दिलाए।
- श्याम सुन्दर केसरवानी


महिलाओं के हितों की करे रक्षा
प्रत्याशी ईमानदार एवं जनता के बीच का होना चाहिए। क्षेत्र में महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए बेहतर कार्य करने वाले प्रत्याशी को तरजीह दी जाएगी। हम लोग ऐसा नेता चुनेंगे जो तराई क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में सक्षम हो।
- गंगा शर्मा


यातायात सुविधा को बनाए बेहतर
पिछड़ा जिला होने के कारण बलरामपुर में शिक्षा, सड़क व स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है। जनप्रतिनिधि ऐसा हो जो शिक्षा, सड़क एवं स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए काम करे। भ्रष्टाचार एवं अपराध के खिलाफ संघर्ष करे।
- संजू शर्मा


कर्मठ व ईमानदार हो सांसद
सांसद कर्मठ एवं ईमानदार होना चाहिए। जनता की समस्याओं को समझे और उसका निराकरण कराए। हम लोग ऐसे प्रत्याशी को अपना नेता चुनेंगे जो युवाओं के लिए रोजगार का सृजन कराए।
- अमित सिंधी


उद्योग की बेहतरी के लिए करे कार्य
उद्योगों में नई-नई तकनीक लाने की आवश्यकता है। नई तकनीक से ही उद्योग जगत को मजबूत बनाया जा सकता है। हम लोग ऐसे व्यक्ति को सांसद चुनेंगे जो क्षेत्र में उद्योग के बेहतरी के लिए कार्य करे।

- रवि सिंधी


यातायात सुविधाओं को करे बेहतर
नेपाल से सटे बलरामपुर जनपद में आवागमन सुविधाओं का अभाव है। सड़कें बदहाल हैं और प्रमुख शहरों के लिए ट्रेनें भी कम संचालित हो रही हैं। हम ऐसे प्रत्याशी को तरजीह देंगे जो आवागमन सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए आवाज उठाए।
- घनश्याम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed