{"_id":"5a74abc04f1c1b83268b805e","slug":"181517595584-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 11 हजार बने युवा मतदाता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 11 हजार बने युवा मतदाता
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 11 हजार बने युवा मतदाता
बलरामपुर। जिले में 11 हजार 140 युवाओं ने वोटर बनने के लिए आवेदन किया है। 31 जनवरी तक आवेदन करने वाले युवाओं को वोटर बनने का मौका मिला है। जिले के चार विधानसभाओं में 8.5 हजार मतदाताओं ने त्रुटियों के सुधार के लिए अपना आवेदन भरा है।
शीघ्र ही युवा मतदाताओं को वोटर आईडी कार्ड मुहैया कराया जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश तिवारी ने शुक्रवार को बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम राकेश कुमार मिश्र के निर्देश पर जिले के चार विधानसभा सदर, उतरौला, तुलसीपुर व गैसड़ी में अभियान चलाकर 18 साल की आयु पूरा करने वाले युवाओं को वोटर बनाया गया है।
चारों विधान सभाओं में प्रारुप-6 भरकर 11 हजार 140 युवाओं ने आवेदन किया है। आवेदन पत्रों की जांच पड़ताल कर युवाओं को फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत जनपद में 8466 लोगों ने प्रारुप-7 तथा 572 लोगों ने प्रारुप-8 भरकर नाम संशोधन व त्रुटियों को दुरुस्त कराने के लिए आवेदन किया है। आवेदन पत्रों की जांच करके सभी को शुद्ध फोटोयुक्त मतदाता पहचान पत्र उपलब्ध कराया जाएगा।