{"_id":"67b893e59be7b43f5b0c2ad5","slug":"18-roadways-buses-stuck-in-maha-kumbhs-traffic-jam-balrampur-news-c-99-1-brp1008-121315-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balrampur News: महाकुंभ के जाम में फंसीं रोडवेज की 18 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balrampur News: महाकुंभ के जाम में फंसीं रोडवेज की 18 बसें
विज्ञापन
बलरामपुर में स्थित रोडवेज बस स्टेशन।-संवाद
बलरामपुर। महाकुंभ मेले में जाम के चलते बलरामपुर डिपो की 18 बसें अभी भी फंसी हुई हैं। मेले से लौटने के लिए श्रद्धालुओं को बसें न मिलने से परेशानी हो रही है। लोकल रूट के यात्रियों की भी दिक्कत बढ़ गई है। उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग, मथुरा बाजार, ललिया, शिवपुरा, महराजगंज तराई व हरैया जाने वाले यात्रियों को डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
बलरामपुर डिपो में रोडवेज की 86 बसें हैं, जिसमें 55 बसों से श्रद्धालुओं को महाकुंभ मेले में भेजने के लिए आरक्षित किया गया था। माघ पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ की देखते हुए रोडवेज बसों की संख्या बढ़ा दी गई थी। महाकुंभ मेले में माघ पूर्णिमा पर अमृत स्नान के लिए जिले की 65 बसों से श्रद्धालुओं को भेजा गया था।
अमृत स्नान के बाद प्रयागराज से श्रद्धालुओं को घर लौटने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मनोज, दिनेश, अजय, राकेश व आनंद ने बताया कि जाम के चलते महाकुंभ मेले से वापस आने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अयोध्या रूट पर जाम लगा रहा है, जिससे बसों को लखनऊ रूट से प्रयागराज भेजा जा रहा है। प्रयागराज में अभी तक बलरामपुर डिपो की 18 बसें वापस नहीं लौट सकी हैं। इसी के चलते उतरौला, गैड़ास बुजुर्ग, मथुरा बाजार, ललिया, शिवपुरा, महराजगंज तराई व हरैया बाजार को रोडवेज बसें नहीं भेजी जा रही हैं।
विज्ञापन
जल्द होगी पहले जैसी व्यवस्था
महाकुंभ मेला खत्म होने के बाद रोडवेज बसों के संचालन की पहले जैसी व्यवस्था बनाई जाएगी। इससे यात्रियों की दिक्कतों का समाधान हो जाएगा। - गोपीनाथ दीक्षित, एआरएम बलरामपुर