फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   पहले दिन 12 प्रत्याशियों ने लिया परचा, नहीं हुआ नामांकन

पहले दिन 12 प्रत्याशियों ने लिया परचा, नहीं हुआ नामांकन

Tue, 16 Apr 2019 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 16 Apr 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
पहले दिन 12 प्रत्याशियों ने लिया परचा, नहीं हुआ नामांकन
पहले दिन 12 प्रत्याशियों ने लिया परचा, नहीं हुआ नामांकन
विज्ञापन


बलरामपुर। नामांकन प्रक्रिया शुरू होने के पहले दिन 12 प्रत्याशियों ने परचा लिया। पहले दिन किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल नहीं किया है। श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र की नामांकन प्रक्रिया मंगलवार को शुरू हो गई है।

शुभ मुहूर्त व अच्छे दिन की उम्मीदवार तलाश कर रहे हैं। आगामी दो-तीन बाद ही लोकसभा चुनाव के लिए परचा दाखिल होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं।


उप जिलाधिकारी व एडीएम वित्त एवं राजस्व अरुण कुमार शुक्ल ने बताया कि मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कोर्ट पर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी व डीएम कृष्णा करुणेश ने निर्वाचन की अधिसूचना जारी कर दी है। एडीएम के साथ एसपी अनुराग आर्य ने दल-बल के साथ नामांकन स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर भारी सुरक्षा बल के साथ-साथ मेटल डिटेक्टर गेट लगाया गया है। इसके अतिरिक्त छह बैरियर भी लगाए गए हैं।

अप्रैल को महावीर जयंती का अवकाश है। 18 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया पुन: शुरू कराई जाएगी। 23 अप्रैल तक नामांकन प्रकिया का अंतिम दिन है। 24 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 अप्रैल को नाम वापसी का अंतिम दिन है। 12 मई को श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र का छठवें चरण में मतदान कराया जाएगा जबकि पांचवे चरण में छह मई को उतरौला विधानसभा में गोंडा लोकसभा के लिए मतदान कराया जाएगा।


कलेक्ट्रेट स्थित आपदा प्रबंधन कक्ष को लोकसभा चुनाव का कंट्रोल रूम बनाया गया है। निर्वाचन से संबंधित सभी शिकायतें कंट्रोल रूम के टोल फ्री नंबर 1950 तथा कंट्रोल रूम प्रभारी व भूलेख अधिकारी राजेश कुमार श्रीवास्तव के मोबाइल नंबर 9450517173 पर फोन करके किया जा सकता है। कंट्रोल रुम पर मिलने वाली सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाएगा।


उतरौला एसडीएम अरुण कुमार गौड़ ने बताया कि गोंडा लोकसभा क्षेत्र से जुड़े उतरौला विधानसभा में निर्वान आयोग ने पांचवे चरण के दौरान छह मई को मतदान कराने के लिए तिथि निर्धारित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed