फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   पीसीएफ का केंद्र बंद मिलने पर प्रभारी से जबाब तलब

पीसीएफ का केंद्र बंद मिलने पर प्रभारी से जबाब तलब

Sat, 29 Dec 2018 10:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
पीसीएफ का केंद्र बंद मिलने पर प्रभारी से जबाब तलब
पीसीएफ का केंद्र बंद मिलने पर प्रभारी से जबाब तलब
विज्ञापन


बलरामपुर। पीसीएफ का धान क्रय केंद्र नचौरा-नचौरी बंद पाए जाने पर सचिव व केंद्र प्रभारी से जबाब तलब किया गया है। तीन दिन में संतोषजनक जबाब न देने पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है।

डीएम कृष्णा करुणेश के निर्देश पर डिप्टी आरएमओ ने शनिवार को कई धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया और क्रय एजेंसियों को धान खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


29 दिसंबर तक जिले में दो क्रय एजेंसियों के 16 केंद्रों पर 31 प्रतिशत धान की खरीद होने पर डिप्टी आरएमओ ने कड़ी नाराजगी जताई।

डिप्टी आरएमओ विनय प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने शनिवार को पीसीएफ के धान क्रय केंद्र नचौरा-नचौरी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर ताला लटकता हुआ पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव प्रकाश सिंह एवं केंद्र प्रभारी से जबाब तलब किया गया है। संतोषजनक जबाब न देने पर कड़ी कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है।

डिप्टी आरएमओ ने बताया कि जिले में पीसीएफ के 12 क्रय केंद्रों पर 29 दिसंबर तक 9200 एमटी के सापेक्ष 2610.02 एमटी धान की खरीद हुई है जो आंकड़ों के लिहाज से ठीक नहीं है वहीं खाद्य विभाग के चार क्रय केंद्रों पर 1500 एमटी लक्ष्य के सापेक्ष 29 दिसंबर तक 683.96 एमटी धान की खरीद हुई है।


खाद्य विभाग ने 45.60 प्रतिशत जबकि पीसीएफ ने मात्र 28.37 प्रतिशत की ही खरीद की है। पीसीएफ के सभी केंद्र प्रभारियों को सख्त हिदायत दी गई है कि धान खरीद में तेजी लाए और समय से लक्ष्य पूरा करें।

डिप्टी आरएमओ ने पीसीएफ के क्रय केंद्र गौरा चौराहा और मंडी समिति तुलसीपुर का भी निरीक्षण किया। दोनों केंद्रों पर धान की खरीद पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed