{"_id":"59c406174f1c1bdd148b4be5","slug":"171506018839-balrampur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में बैनामा कार्य भी बंद, तहसील गेट पर वकीलों ने जड़ा ताला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में बैनामा कार्य भी बंद, तहसील गेट पर वकीलों ने जड़ा ताला
Updated Fri, 22 Sep 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वकीलों ने तहसील गेट पर जड़ा ताला, बैनामा कार्य भी बंद
बिजली कर्मचारी द्वारा केस दर्ज कराने से रोष
अमर उजाला ब्यूरो
बलरामपुर। वकीलों पर बिजली अधिकारी व कर्मचारी द्वारा दो फर्जी मुकदमा लिखाए जाने से नाराज वकीलों ने गुरुवार को तहसील के सभी कार्यालय बंद करा दिया। वकील एक्सईएन, एसडीओ व अन्य बिजली कर्मियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वकीलों ने शुक्रवार से बैनामा सहित सभी न्यायिक कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। बार संघ ने कार्य बहिष्कार के लिए देवीपाटन मंडल की सभी बार संघों को पत्र लिखा है।
गुरुवार को न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं की बैठक चल रही थी। इसी बीच जानकारी हुई कि बिजली कर्मचारी द्वारा दलित उत्पीड़न का एक फर्जी केस वकीलों के विरुद्घ देहात कोतवाली में लिखाया जा रहा है। वकील इससे भड़क गए तथा पुलिस प्रशासन के विरुद्घ नारेबाजी करते हुए तहसील स्थित सभी कार्यालयों को बंद करा दिया। इसके बाद वकीलों ने बैठक में निर्णय लिया कि शुक्रवार से बैनामा सहित सभी न्यायिक कार्य जिले में नहीं किए जाएंगे। बार संघ ने देवीपाटन मंडल के सभी बार संघों को पत्र लिखकर समर्थन मांगा है। संयुक्त बार संघ ने बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश सहित प्रदेश के सभी बार संघों को घटना से अवगत कराते हुए आंदोलन में समर्थन देने के लिए पत्र भेजने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर जिला बार संघ अध्यक्ष सत्यदेव तिवारी, महामंत्री शशांक त्रिपाठी, सिविल बार संघ अध्यक्ष श्रवण कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री कमलेश्वर सिंह, दी कलेक्ट्रेट बार संघ अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद द्विवेदी व महामंत्री अश्वनी कुमार त्रिवेदी, जिला युवा बार संघ अध्यक्ष संजय व महामंत्री गुंजन सिंह मौजूद रहे।
इनसेट
वकीलों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
बलरामपुर। बीते दिनों बिजली को लेकर वकीलों तथा पावर कॉर्पोरेशन के अधिकारियों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को फिर देहात थाने में पहले से ही मारपीट के आरोपी वकीलों के खिलाफ बिजली कर्मी ने दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। विदित हो कि गत 18 सितंबर को वकीलों के आंदोलन के बीच पहुंचे पावर कॉर्पोरेशन के एक्सईएन व एसडीओ को पीट दिया गया था। मामले में एक्सईएन ने देहात थाने में पांच वकीलों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया था। बुधवार को आक्रोशित वकीलों ने एक्सईएन के खिलाफ नगर कोतवाली में दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कराया। गुरुवार को फिर एक विद्युत कर्मी ने फिर देहात थाने में वकीलों के खिलाफ दलित उत्पीड़न का केस दर्ज कराया है। पुलिस केस दर्ज करने की बात तो स्वीकार कर रही है लेकिन वादी व आरोपियों का नाम बताने से कतरा रही है। इस संबंध में एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। विवेचना में यदि घटना से संबंधित साक्ष्य न मिला तो वादी के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी। किसी के साथ अन्याय नहीं किया जाएगा।