फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   17 aided schools hid teachers' details

Balrampur News: 17 सहायता प्राप्त विद्यालयों ने छुपाया शिक्षकों का ब्यौरा

Sat, 10 May 2025 08:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 08:29 PM IST
विज्ञापन
17 aided schools hid teachers' details
बलरामपुर। जिले के अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालय शिक्षकों का ब्योरा देने में आनाकानी कर रहे हैं। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से सख्ती का भी कोई असर नहीं है। विभाग ने जिले के सभी 19 एडेड माध्यमिक विद्यालयों को अपने यहां शिक्षकों समेत सभी जानकारी ऑनलाइन करने का निर्देश था। अभी तक दो विद्यालयों ने ही सूचना दी है।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने पूर्व में पत्र जारी कर एडेड कॉलेजों से उनके यहां तैनात शिक्षकों समेत सभी संसाधनों का ब्योरा ऑनलाइन करने के निर्देश दिए थे। बीते दिनों शासन स्तर पर हुई समीक्षा में पता चला कि विभाग की ओर से शुरू किए गए पोर्टल पर सात मई तक सिर्फ दो विद्यालयों ने सूचना दी है। अब विभाग ने इस पर कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन

विभाग के निदेशक ने डीआईओएस को पत्र भेजकर ऐसी स्थिति पर नाराजगी जताई है। निर्देश दिया कि अभियान चलाकर जल्द से जल्द एडेड कॉलेजों से संपर्क कर उनसे सूचनाएं अपलोड कराई जाएं। डीआईओएस मृदुला आनंद ने बताया कि विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि मांगी गई सूचना ऑनलाइन कराएं। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed