फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   1666 candidates left the Hindi exam on the first day in the board.

Balrampur News: बोर्ड में पहले दिन 1666 परीक्षार्थियों ने छोड़ी हिंदी की परीक्षा

Thu, 22 Feb 2024 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बलरामपुर Updated Thu, 22 Feb 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
1666 candidates left the Hindi exam on the first day in the board.
बलरामपुर। कड़ी निगरानी के बीच जिले के 64 केंद्रों पर बृहस्पतिवार से यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा शुरू हुईं। इस दौरान हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के पंजीकृत 33567 परीक्षार्थियाें में से 31898 ने परीक्षा दी। परीक्षा के पहले दिन दोनों पालियों को मिलाकर 1669 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सेदारी नहीं की। इनमें से 1666 परीक्षार्थियों ने तो हिंदी विषय की परीक्षा से किनारा कसा। इसमें हाईस्कूल के 1171 व इंटर के 495 विद्यार्थी शामिल रहे। जबकि शाम की पाली में हाईस्कूल वाणिज्य विषय के तीन छात्र भी परीक्षा से गायब रहे।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान दोनों ही पालियों में पुलिस व प्रशासन के साथ ही शिक्षा विभाग के अफसरों ने भी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं को परखा। कंट्रोल रूम से भी लगातार परीक्षा कक्षों व केंद्रों की निगरानी होती रही। जिले में छह राजकीय, सात सहायता प्राप्त व 51 वित्तविहीन कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है। पहले दिन प्रथम पाली के हाईस्कूल हिंदी प्रश्न पत्र में कुल 20919 छात्र पंजीकृत थे। इसमें से 1171 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। हाईस्कूल की द्वितीय पाली में वाणिज्य विषय की परीक्षा हुई इसमें 32 में से 29 परीक्षार्थी ही शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों के गेट पर सघन तलाशी के बाद ही परीक्षार्थी अंदर प्रवेश दिया गया। परीक्षा केंद्र के आसपास संचालित फोटो स्टेट की दुकानों को भी पुलिस ने बंद करवा दिया था।
विज्ञापन

डीएम डॉ. अरविंद सिंह के निर्देश पर नामित सेक्टर व स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा समय के दौरान भ्रमणशील रह कर केंद्रों का जायजा लेते रहे। एमपीपी इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम से सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से हर केंद्र की लगातार माॅनीटरिंग की गई। परीक्षा की निगरानी के लिए 64 स्टेटिक , आठ सेक्टर तथा छह सचल लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस गोविंद राम ने बताया कि कड़ी चौकसी के बीच परीक्षा शुरू हुई। कहीं से भी किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई। हर केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में कराई गई। दल के साथ परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed