फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   165 villages lost electricity due to fault in Mahua feeder

Balrampur News: महुआ फीडर में खराबी से 165 गांवों की बिजली गुल

Sat, 15 Jul 2023 07:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jul 2023 07:03 PM IST
विज्ञापन
165 villages lost electricity due to fault in Mahua feeder
तीन दिन से परेशानी झेल रहे 50 हजार लोग, उपभोक्ताओं में बढ़ रहा आक्रोश
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
गैड़ासबुजुर्ग बलरामपुर। क्षमता से अधिक भार होने तथा लंबी दूरी के कारण महुआ फीडर की बिजली आपूर्ति तीन दिनों से बाधित चल रही है। विद्युत आपूर्ति बाधित होने से 165 गांवों की बिजली गुल है। बिजली न होने के कारण करीब 50 हजार लोगों को दिक्कतें हो रही हैं। विभागीय लापरवाही के चलते ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों की नाराजगी का खामियाजा संविदा बिजली कर्मियों को भुगतना पड़ रहा है। काम के बोझ एवं उपभोक्ताओं के आक्रोश से तंग आकर एक संविदा विद्युत कर्मी ने त्याग पत्र भी दे दिया है।
विद्युत उपकेंद्र गैड़ासबुजुर्ग के महुआ फीडर से करीब 20 किलोमीटर में स्थित सैकड़ों गांवों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। लंबी दूरी होने तथा क्षमता से अधिक भार के चलते इस फीडर में आए दिन खराबी आ जाती है। फीडर में खराबी आने के कारण तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित है। बिजली न होने से दुसरा, इटई रामपुर, परागपुर, बांकभवानी, सहियापुर, पिपरा बनकट, मगईपुर, नरायनपुर, धौरहरा, गोलीजोत, बनकसिया, महुआ बाजार एवं रसूलपुर सहित 165 गांवों में करीब 50 हजार आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामवासी कासिम, मुकीम, विजय कुमार, सुखपाल, राधेश्याम, अंगद राम, मोहम्मद एहसान, रमेश व राजू आदि ने बताया कि लोकल फाॅल्ट के नाम पर लगातार विद्युत कटौती की जा रही है। तीन दिन के अंदर मात्र दो घंटे ही बिजली आपूर्ति की गई है। बिजली न आने के कारण इन्वर्टर व मोबाइल डिस्चार्ज हो गए हैं। मोबाइल चार्ज कराने के लिए बाहर जाना पड़ता है। इन लोगों ने महुआ फीडर का क्षेत्र कम किए जाने तथा क्षमता बढ़ाए जाने की मांग एक्सईएन पावर कार्पोरेशन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इनसेट
काम के बोझ से तंग आकर संविदा कर्मी ने दिया त्याग पत्र
विद्युत संविदाकर्मी बाबूलाल ने बताया कि महुआ फीडर में आए दिन खराबी के चलते बिजली बाधित होती है। 24 घंटे काम करने के बावजूद फाॅल्ट ठीक न होने पर उपभोक्ताओं का आक्रोश झेलना पड़ता है। उपभोक्ता गाली देने के साथ ही मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। रोज-रोज के विवाद से तंग आकर हमने अपना त्याग पत्र उपखंड अधिकारी को दे दिया है।
वर्जन
बनाया जा रहा नया फीडर, जल्द दूर होगी समस्या
महुआ में एक नया फीडर बनाया जा रहा है। जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी। संविदाकर्मी बाबूलाल का त्यागपत्र मंजूर नहीं किया गया है। वह काम कर रहे हैं।
योगेंद्र यादव, एसडीओ उतरौला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed