फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   01 एडवाइजरी बजट

01 एडवाइजरी बजट

Fri, 08 Feb 2019 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Feb 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
01 एडवाइजरी बजट
बलरामपुर। कोतवाली क्षेत्र उतरौला की पुलिस चौकी गैड़ास बुजुर्ग को नया थाना बनाकर 70 गांवों की सुरक्षा मजबूत की जाएगी। गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ने तथा यूरिया का दाम घटने से किसानों को काफी फायदा होगा।
विज्ञापन



कन्या सुमंगल योजना से बेटियों को अच्छी शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। महिला मंगल दल के गठन से ग्रामीण महिलाएं समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकेंगी। मदरसों के आधुनिकीकरण से छात्रों को आधुनिक शिक्षा प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन



आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व आशा बहुओं की बेहतरी के लिए भी बजट में प्रस्ताव किए गए हैं। गुरुवार को प्रदेश सरकार के आम बजट पर अमर उजाला की टीम ने विभिन्न वर्गों के लोगों से बातचीत की तो लोगों ने बजट पर कुछ इस तरह प्रतिक्रिया दी:-
विज्ञापन
विज्ञापन



बाल विकास व महिला स्वास्थ्य को मिलेगी गति
प्रदेश सरकार ने बजट में बाल विकास व पुष्टाहार के लिए जो व्यवस्था की है उससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता काफी उत्साहित हैं। कार्यकर्ताओं ने खुशी जताते हुए सरकार के प्रति आभार जताया है। कार्यकर्ता नीलम, सोनी, सुनीता, ज्योति, तरुनी, रंजू, अम्बरलता व अंजू ने कहा कि सरकार को हमारे मानदेय की बढ़ोतरी का भुगतान शीघ्र करना चाहिए ताकि हम लोग पूर्ण मनोयोग से अपने काम को अंजाम दे सकें।


70 गांवों की कानून व्यवस्था होगी बेहतर
प्रदेश सरकार ने जिले की उतरौला कोतवाली से संबद्ध पुलिस चौकी गैड़ास बुजुर्ग को थाने का दर्जा दिया है। इस नये थाने में क्षेत्र के 70 गांव जोड़े जाएंगे। इन गांवों की कानून व्यवस्था बेहतर होगी। अभी तक इन गांवों की सुरक्षा की जिम्मेदारी उतरौला कोतवाली पर ही थी। अपर पुलिस अधीक्षक एसके सिंह ने बताया कि शीघ्र ही थाने के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। इस थाने की सीमा सिद्धार्थनगर के थाना भवानीगंज व त्रिलोकपुर तथा जिले के थाना रेहरा बाजार, सादुल्लाहनगर व उतरौला से जुड़ी होगी।


मदरसा छात्रों ने जताई खुशी
प्रदेश सरकार के बजट में मदरसों के आधुनिकीकरण तथा अल्पसंख्यक छात्रों के वजीफे के लिए धन की जो व्यवस्था की गई है उससे छात्र काफी खुश हैं। इन लोगों ने कहा कि यहां के छात्र भी आधुनिक शिक्षा की मुख्य धारा से जुड़ सकेंगे। प्रदेश सरकार का यह कदम स्वागत योग्य है। जामिया अरबिया अनवारुल कुरान अरबी डिग्री कॉलेज के प्रबंधक डॉ. इकबाल अहमद, प्राचार्य मौलाना मसीह अहमद कादरी तथा जामिया अहले सुन्नत फखरुल उलूम बलरामपुर के प्रधानाचार्य मौलाना अब्दुल वहाब खां ने सरकार के इस पहल का स्वागत किया और कहा कि इससे मदरसों की शिक्षा में सुधार होगा।


बेटियों व महिलाओं को मिलेगी मंजिल
प्रदेश सरकार ने अपने बजट में कन्या सुमंगल योजना व महिला मंगल दल के गठन का जो प्रस्ताव दिया है, उससे बेटियों तथा महिलाओं को अपनी मंजिल पाने में काफी मदद मिलेगी। आज भी बेटियों की शिक्षा के प्रति बेटों की अपेक्षा मां-बाप कम ध्यान देते हैं। सरकार की मदद से अब बेटियां आसानी से उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपनी पहचान बनाएंगी। गांवों में महिला मंगल दल के माध्यम से महिलाओं को देश व समाज की मुख्य धारा से जुड़ने का अवसर मिलेगा और ये अपनी बात आसानी से रख सकेंगी। ये दोनों योजनाएं बेटियों तथा महिलाओं के लिए वरदान साबित होगी।


महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर
कन्या सुमंगल योजना तथा महिला मंगल दल के गठन से प्रदेश सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की जो पहल की है, वह स्वागत योग्य है। इससे महिलाओं में बराबरी का एहसास होगा और वे आसानी से अपनी मंजिल हासिल कर सकेंगी।
-डॉ. अनामिका सिंह, प्रोफेसर/ समाजशास्त्री


समृद्ध होंगे किसान
गेहूं का समर्थन मूल्य बढ़ाकर 1840 रुपये प्रति क्विंटल किए जाने तथा यूरिया का दाम घटाने का जो प्रस्ताव प्रदेश सरकार ने अपने बजट में दिया है, उससे किसान समृद्ध होंगे और वे कम लागत में अच्छी उपज प्राप्त करेंगे।
-निब्बर प्रसाद, किसान


प्रदेश सरकार भी दे प्रोत्साहन राशि
जिस तरह से केंद्र सरकार ने अपने बजट में लघु तथा सीमांत किसानों को हर साल छह हजार रुपये देने का निर्णय लिया है उसी तरह से प्रदेश सरकार को भी किसानों को हर साल एक निश्चित प्रोत्साहन राशि देने की व्यवस्था करनी चाहिए।

-जगदम्बा प्रसाद, किसान


आवारा पशुुओं से मिलेगी निजात
प्रदेश सरकार ने अपने बजट में न्याय पंचायत स्तर पर गोशाला निर्माण का जो प्रस्ताव पास किया है, वह किसानों के लिए वरदान साबित होगा। अब आवारा पशु फसलों को तबाह नहीं करेंगे।
-बाबूलाल, किसान/पशुपालक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed