फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   ओवर रेटिंग में चार बीयर के दुकानों पर 60 हजार का जुर्माना

ओवर रेटिंग में चार बीयर के दुकानों पर 60 हजार का जुर्माना

Mon, 17 Jun 2019 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
ओवर रेटिंग में चार बीयर के दुकानों पर 60 हजार का जुर्माना
बलरामपुर। ओवर रेटिंग के आरोप में चार बीयर के दुकानदारों पर 60 हजार रुपये का जुर्माना ठोका गया है। बाराबंकी जिले के संचालक की एक देशी शराब की दुकान निलंबित कर दी गई है। 14 दिनों के लिए दैनिक आधार पर दूसरे देशी शराब कारोबारी को दुकान चलाने की जिम्मेदारी दी गई है। जिला आबकारी अधिकारी राजेश त्रिपाठी के औचक निरीक्षण में खामियां मिलने पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन



जिला आबकारी अधिकारी ने सोमवार को मेजर चौराहा व वीर विनय चौराहा स्थित दो बीयर की दुकानों पर छापा मारा। ओवर रेटिंग पाए जाने पैर दोनों दुकानदारों के खिलाफ 20-20 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन



सादुल्लाहनगर व पेहर बाजार के बीयर की दुकान पर छापेमारी के दौरान ओवर रेटिंग पाए जाने पर दोनों दुकानदारों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। उतरौला कोतवाली क्षेत्र के श्रीदत्तगंज ब्लॉक के रामपुर बघना गांव में बाराबंकी जनपद के देशी शराब संचालक दानवीर सिंह की दुकान निलंबित कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाराबंकी के रानीगंज में बीते दिनों हुई घटना को संज्ञान में लेते हुए संचालक के खिलाफ कार्रवाई की गई है। संचालक से सात दिन में जबाब तलब किया गया है। शराब के दूसरे कारोबारी स्वामीनाथ यादव को 14 दिनों के लिए दैनिक आधार पर देशी शराब की दुकान चलाने की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed