फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   एक हजार लाभार्थियों को आवास की प्रथम किश्त देने का फरमान

एक हजार लाभार्थियों को आवास की प्रथम किश्त देने का फरमान

Tue, 18 Jun 2019 01:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
एक हजार लाभार्थियों को आवास की प्रथम किश्त देने का फरमान
बलरामपुर। प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के एक हजार लाभार्थियों को तीन दिन में प्रथम किश्त देने का फरमान जारी किया गया है। लाभार्थियों को किश्त न देने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन



डीएम कृष्णा करुणेश ने सोमवार को बताया कि जिले के चारों नगर निकायों में 1783 लाभार्थियों का प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए चयन किया गया था जिसके सापेक्ष 783 लाभार्थियों को प्रथम किश्त के रूप में पांच लाख रुपये दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन



शेष बचे एक हजार लाभार्थियों को प्रथम किश्त का भुगतान तीन दिन के अंदर परियोजना अधिकारी डूडा को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। डीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि जिन लाभार्थियों को पूर्व में प्रथम किश्त की धनराशि निर्गत कर दी गई है उन्होंने तीन माह बीत जाने के बाद भी निर्माण पूरा नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएम ने जिले के सभी लाभार्थियों को निर्देश दिया है कि समय के अंदर भवन निर्माण पूरा करा लें और सूचना डूडा कार्यालय में उपलब्ध करा दें जिससे दूसरी किश्त जारी की जा सके। यदि डूडा विभाग की तरफ से धनराशि निर्गत करने में हीलाहवाली बरती जाए तो इसकी शिकायत तत्काल डीएम से करें।


डूडा विभाग में आवास निर्माण के नए आवेदन भी लिए जा रहे है। पात्र लाभार्थी नियमानुसार आवास निर्माण का लाभ लेने के लिए आवेदन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed