{"_id":"5d07c11a8ebc3e688906ea84","slug":"15607892613-balrampur-news40","type":"story","status":"publish","title_hn":"भट्ठा मजदूरों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली खाई में पलटी, पांच की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भट्ठा मजदूरों से लदी ट्रैक्टर-ट्राली खाई में पलटी, पांच की मौत
विज्ञापन
महराजगंज तराई (बलरामपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र में सोमवार भोर करीब तीन बजे भट्ठा मजदूरों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पुल के पास खाई में पलट गई। घटना में तीन बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। 18 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
प्रभारी निरीक्षक महराजगंज तराई राजित राम ने बताया कि उतरौला कोतवाली क्षेत्र में गुमड़ी गुमानपुरवा गांव में स्थित पूर्व विधायक जगराम पासवान के भट्ठे पर काम करने वाले मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली में बैठ कर रविवार रात अपने पैतृक गांव लोहेपनिया थाना महराजगंज तराई जा रहे थे। ट्रॉली में मजदूर व उनके परिवार के करीब 23 लोग सवार थे। सोमवार भोर में ट्रैक्टर-ट्रॉली महराजगंज तराई थाना क्षेत्र के कौवापुर मोड़ के पास अनियंत्रित होकर पुल के निकट खाई में पलट गई।
ट्रॉली के नीचे दबकर भारत (25), नान्हू (2) तथा सतीश (1.5) की मौके पर ही मौत हो गई। रात का अंतिम पहर होने के कारण घायलों को मदद भी देर से मिल सकी। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को ट्रॉली के नीचे से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान रेशम (25) तथा उमा (1) की मौत हो गई।
विज्ञापन
पवन कुमार (27), राजेन्द्र (30), कृष्णावती (25), सुनीता (10), रामावती (20), प्रकाश (24), प्रीति (3), विजय कुमार (30), भातू (4), सिंधू (5) व दीपक (5) सहित कुल 18 लोग भर्ती हैं। पांच लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। घायलों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक अरविन्द कुमार मिश्रा ने घटना का जायजा लिया। सभी शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिवारीजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। लोहेपनिया गांव में कोहराम मचा हुआ है। हर तरफ रोने-बिलखने की आवाज आ रही है।