फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Balrampur News ›   सड़क के गड्ढों में जलभराव से आवागमन में दिक्कत

सड़क के गड्ढों में जलभराव से आवागमन में दिक्कत

Sun, 16 Jun 2019 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 10:32 PM IST
विज्ञापन
सड़क के गड्ढों में जलभराव से आवागमन में दिक्कत
सड़क के गड्ढों में जलभराव से आवागमन दूभर
विज्ञापन



बलरामपुर। सिविल लाइंस में बस स्टेशन जाने वाली सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इन गड्ढों में बरसात का पानी भरा हुआ है। जर्जर सड़क के कारण आए दिन राहगीर दुर्घटना का शिकार भी हो रहे हैं।


मगर कई बार मांग के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। इससे स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। मोहल्लेवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही सड़क की मरम्मत न कराई गई तो प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन



मोहल्लावासी सुरेश कुमार, बबलू, संतोष, प्रमोद, जमाल आदि ने बताया कि करीब दो दशक से इस सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है। सड़क पर इतने बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं कि बरसात में सड़क तालाब नजर आने लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



रोडक्रास टूट गया है जिसकी सरिया बाहर निकली है। सड़क पर गड्ढों के कारण आए दिन राहगीर दुर्घटना का शिकार होते हैं। तमाम ई-रिक्शा गड्ढे में फंसकर पलट चुके हैं।



बाइक सवार आए दिन दुर्घटना का शिकार होकर घायल हो जाते हैं। मगर सड़क मरम्मत की कई बार मांग के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है। इन लोगों ने जिलाधिकारी से सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed